जयकारों के साथ मंगल कलश की स्थापना

बाहुबली कॉलोनी में आर्यिका प्रशस्तमति माताजी के मांगलिक भवन में मंगल कलश स्थापना कार्यक्रम में प्रवेश करते ही भक्तों ने जयकारे लगाए व पुष्प वर्षा की। अलग-अलग थाली में 11 कलश जल से पाद प्रक्षालन किया। समाज के प्रवक्ता महेंद्र कवालिया ने बताया कि आर्यिका को नई पिच्छिका भेंट का लाभ महावीर बोहरा परिवार को मिला। प्रथम कलश सुरेश सिंघवी परिवार एवं द्वितीय कलश स्थापना का लाभ रमेश चित्तौड़ा परिवार ने लिया। संचालन महिपाल शाह और शैलेंद्र कोठारी ने किया। इस अवसर पर आर्यिका ने प्रवचन में मंगल कलश की महत्ता प्रतिपादित की।इधर, अहिंसापुरी मन्दिर प्रांगण में आर्यिका शशांकमति माताजी के सानिध्य में वर्षायोग मंगल कलश की स्थापना की गई। ध्वजारोहण शैलेन्द्र कुमार कन्हैयालाल परिवार लोहारिया रहे। सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान, सम्यक चारित्र कलश के लाभार्थी डॉ. दीपक, हंसराज परिवार, हेमराज कारूलाल पंचोरी परिवार एवं कपिल सुमतिलाल दोसी परिवार रहे। आर्यिका शशांकमति माताजी के मंगल प्रवचन हुए। नीतिन शास्त्री व रिंकू भैया के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। संचालन कीर्तिश जैन ने किया। आभार केसरीमल तलाटी ने व्यक्त किया।



Source: Dharma & Karma

Share this:

You may have missed