अंतरष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट खेलना खिलाड़ियों के लिए कठिन होगा- क्विंटन डिकॉक

क्रिकेट की दुनिया में आजकल व्यस्त शेड्यूल को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है। पूर्व खिलाड़ियों से लेकर क्रिकेट पंडितों का मानना है कि लगातार व्यस्त कार्यक्रम के चलते खिलाड़ियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिसकी वजह से खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन अब इसी व्यस्त कार्यक्रम को लेकर साउथ अफ्रीका टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने बयान में क्या कुछ कहा, आइए आपको विस्तार पूर्वक बताते हैं

अंतरष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट खेलना खिलाड़ियों के लिए कठिन होगा

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का मानना है कि आने वाले समय में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलना खिलाड़ियों के लिए मुश्किल हो जाएगा। इस वक्त काफी क्रिकेट खेला जा रहा है और आने वाले कैलेंडर में और ज्यादा बिजी शेड्यूल देखने को मिल सकता है।

इस वजह से खिलाड़ियों को खुद इस बात का चयन करना पड़ेगा कि उन्हें किस फॉर्मेट में खेलना है और किस फॉर्मेट को छोड़ना है। गौरतलब है डिकॉक ने लंबे समय तक लिमिटेड ओवर क्रिकेट खेलने के लिए टेस्ट, 29 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

यह भी पढ़ें : सुरेश रैना की कप्तानी में इन 3 खिलाड़ियों ने किया था डेब्यू, देखें लिस्ट



बता दें कि इन दिनों क्रिकेट में लगातार द्विपक्षीय सीरीज, अंतरराष्ट्रीय T20 सीरीज, टेस्ट और कई देशों की अपनी क्रिकेट लीग के चलते खिलाड़ियों को रेस्ट करने का बहुत ही कम समय मिल पा रहा है। इस वजह से खिलाड़ियों को शारीरिक थकान के साथ-साथ मानसिक थकान भी हो रही है। इस वजह से खिलाड़ी अपना बेस्ट प्रदर्शन नहीं दे पाते हैं। गौरतलब है कि अभी कुछ दिनों पहले ही इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। स्टोक्स ने इसके पीछे वजह क्रिकेट में अपने बिजी शेड्यूल को बताया था।

यह भी पढ़ें : शोएब अख्तर पर बनने जा रही है बायोपिक ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’



Source: Sports

Share this:

You may have missed