कमल चावला वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई

देश के स्टार क्यूईस्ट व पूर्व वर्ल्ड न. 2 स्नूकर खिलाड़ी भोपाल के कमल चावला ने वर्ल्ड 6 रेड स्नूकर तथा वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनिशप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वर्ल्ड 6 रेड स्नूकर चैंपियनिशप 28 सितंबर से 4 अक्टूबर और वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनिशप 5 से 22 अक्टूबर तक मलेशिया में ही खेली जाएगी। उल्लेखनीय है कि कमल चावला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10 पदक देश के लिए जीत चुके हैं। कमल, भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं। 22 से 28 जुलाई तक हैदराबाद में 6 रेड स्नूकर का इंडिया कैंप आयोजित हुआ। भोपाल में आयोजित बिलियर्डस व स्नूकर नेशनल चैंपियनिशप में शीर्ष आठ स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों के मध्य इंडिया कैम्प में राउंड राबिन पद्धति से तीन कैंप के मुकाबले खेले गए। 6 रेड नेशनल स्नूकर में कमल इंडिया नंबर 8 थे।

पहले चैंपियनिशप में कमल ने तीसरा स्थान, दूसरे में पांचवां तथा तीसरे में दूसरा स्थान अर्जित किया। इस प्रकार कैंप में वे ओवरऑल चौथे स्थान पर रहे। इस कैंप के बाद पहले चार स्थानों पर आने वाले खिलाडी वर्ल्ड चैंपियनिशप में भारत का प्रतिनिधित्व करते है। उल्लेखनीय है कि कमल, वर्ल्ड 6 रेड स्नूकर चैंपियनिशप में रजत पदक व एशियन 6 रेड स्नूकर में दो बार देश को कांस्य पदक दिला चुके हैं। नेशनल स्नूकर चैंपियनिशप में चौथे स्थान पर रहते हुए कमल 29 जुलाई से 4 अगस्त तक हैदराबाद में ही स्नूकर के इंडिया कैंप में सम्मिलित हुए।

अपने शानदार खेल के सहारे पहले व दूसरे कैंप में वे तीसरे स्थान पर रहे। तीसरे व अंतिम कैंप में वे 8 खिलाडियों में चौथे स्थान पर आए। ओवरऑल उन्होंने चौथा स्थान अर्जित किया। इस उपलब्धि के साथ वे वर्ल्ड टीम स्नूकर चैंपियनिशप के लिए क्वालीफाई हो गए। कमल वर्ष 2016 व 2019 में वर्ल्ड टीम स्नूकर चैंपियनिशप में देश के लिए कांस्य पदक जीत चुके है। व्यक्तिगत स्पर्धा में वे 2011 मेें वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनिशप में कमल ने कांस्य का पदक जीता है।



Source: Sports

Share this:

You may have missed