VOTER ID से आधार संख्या जोड़ने में दो करोड़ के आंकड़े को किया पार

जयपुर। राजस्थान में एक अगस्त से चल रहे मतदाता पहचान पत्र से आधार संख्या जोड़ने के अभियान में राजस्थान ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए दो करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि अब तक कुल 2 करोड़ 6 लाख 17 हजार 320 फॉर्म 6 बी के अंतर्गत प्राप्त हुए हैं।

गुप्ता ने बताया कि 37 विधानसभा क्षेत्रों में एक लाख तीस हजार से ज्यादा आधार संख्या जोड़ी गई है वहीं 7 विधानसभा क्षेत्रों में यह आंकड़ा 1:5 लाख को पार कर गया है। आधार संख्या जोड़ने में धौलपुर 71:35 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है। सवाई माधोपुर 57:84ः, गंगानगर 53:56ः, अलवर 51:73ः, प्रतापगढ़ 51:58 प्रतिशत के साथ प्रदेश के अग्रणी जिले हैं। उन्होंने बताया कि राज्य का औसत प्रतिशत 40:58ः है वहीं सभी विधानसभा क्षेत्रों का औसत 1 लाख 3 हजार 56 है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में इसके लिए ‘सीईओ से बीएलओ’ तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के प्रति प्रदेशवासियों में खासा उत्साह है। उन्होंने बताया कि फॉर्म 6 बी के माध्यम से आधार संख्या को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने बताया कि आधार संख्या जोड़ना पूर्णतया स्वैच्छिक है। लेकिन मतदाता के नाम में दोहराव और अन्य गड़बड़ियां रोकने के लिए आधार संख्या को वोटर आईडी से लिंक किया जा रहा है।



Source: Education

Share this:

You may have missed