रजनीकांत को देखते ही ऐश्वर्या राय ने झट छुए पैर, 'संस्कार' देख हर को कर रहा है बच्चन बहू की तारीफ

अदाकारा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि अब वो जल्द ही फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1’ से कमबैक करने वाली हैं। हाल ही में चेन्नई में फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1’ के म्यूजिक और ट्रेलर लॉन्च के इवेंट का आयोजन किया गया था। इस दौरान कमल हासन और ऐश्वर्या राय सहित फिल्म की पूरी स्टार कास्ट भी वहां मौजूद थी। इसके साथ ही मुख्य अतिथि रूप में अभिनेता रजनीकांत वहां पहुंचे थे। तमाम लोगों की भीड़ के बीच जैसे ही ऐश्वर्या राय ने रजनीकांत को आते देखा तो झट से झुककर उनके पैर छू लिए और सुपरस्टार का आशीर्वाद लिया।



इस फिल्म के ट्रेलर को हिंदी भाषा समेत पांच और भाषाओं में रिलीज किया गया है। इस फिल्म को तमिल में बनाया जा रहा है। ये फिल्म इसी महीने 30 सितंबर को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।



Source: Education

Share this:

You may have missed