Rajasthan Roadways : नवरात्रि में रोडवेज की इनकम हुई 'कम'

जयपुर। राजस्थान रोडवेज अपने राजस्व को बढ़ाने में फिसड्डी साबित हो रहा है। श्राद्ध पक्ष के बाद जैसे ही नवरात्र शुरू हुए तो त्योहारी सीजन में रोडवेज को उम्मीद थी कि यात्री भार बढ़ेगा और इनकम में भी बढ़ोतरी होगी। लेकिन, इस बार नवरात्र में औसतन पांच करोड़ रूपए की आय रोडवेज को प्राप्त हुई थी। जो श्राद्ध पक्ष तक साढ़े चार करोड़ रूपए प्रतिदिन थी। वहीं, पिछले सालों की बात करें तो श्राद्ध पक्ष के आॅफ सीजन के बाद रोडवेज की आय नवरात्र में डेढ़ गुना तक बढ़ती थी। जिसमें इस बार काफी कम इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें: रोडवेज सीएमडी को मिला बड़ा जिम्मा, जानें आखिर क्या…

वहीं, दूसरी ओर राजस्थान रोडवेज अपने कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन भी नहीं दे पाया है। ऐसे हालात तब है जब राजस्थान रोडवेज को गत माह सरकार से 500 करोड़ रूपए की सहायता राशि मिल चुकी हैं। वित्तिय सहायता प्राप्त होने के बाद भी रोडवेज अपने संसाधनों का उपयोग कर राजस्व बढ़ाने में फेल साबित हुई हैं।

रोजाना करीब 7.25 करोड़ का खर्च

बता दें कि राजस्थान रोडवेज का प्रतिदिन का खर्च करीब 7 करोड़ 25 लाख रूपए है। ऐसे में उम्मीद थी कि रोडवेज प्रशासन को नवरात्र में अच्छी आय प्राप्त होगी। लेकिन, इसके बावजूद भी प्रशासन न्यूनतम आय तक भी नहीं पहुंच पाया है। अब प्रशासन को दिवाली के त्योहार पर राजस्व बढ़ोतरी की उम्मीद हैं।



Source: Science and Technology News

Share this:

You may have missed