IND vs PAK: बारिश खराब कर सकती है मज़े, ऐसा है मौसम और पिच का हाल

t20 world cup 2022 India vs Pakistan Pitch and weather Report: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 का चौथा मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले जाने वाले इस मैच में बारिश वाधा डाल सकती है। पिछली बार एशिया कप में जब ये दोनों टीमें आमने सामने थीं तब भारत को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं यूएई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा कर 12 मैचों से चली आ रही विनिंग स्ट्रीक तोड़ी थी।

हेड टू हेड –
भारत और पाकिस्तान के बीच 11 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें से आठ में भारत को और तीन में पाकिस्तान को जीत मिली है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ छह में से पांच मैच जीते हैं।

पिच रिपोर्ट –
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) दुनिया के सबसे बड़े मैदानों में से एक है। यहां का औसत स्कोर 160 से 165 के बीच है। इस मैदान में आजा तक 185 से ज्यादा का स्कोर नहीं बना है। ऐसे में आज भी दोनों देशों के बीच कड़ा मुक़ाबला देखने को मिलेगा। इस मैदान में 15 मैचों में 9 मुकाबले चेज करने वाली टीम ने जीते हैं।

मौसम का हाल –
मैच के दौरान बारिश की 40% संभावना है। पिछले कुछ दिनों से मेलबर्न में खूब बारिश हुई है और पूरे समय बादल छाए रहे हैं। ऐसे में मैदान पर आज भी पूरे दिन बादल छाए रहेंगे।

संभावित प्लेइंग 11 –
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी।



Source: Sports

Share this:

You may have missed