Thane: सूरजमुखी और सोयाबीन के तेल के नाम पर कंपनियां कर रही ठगी! एफडीए की जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Thane Crime News: क्या आप भी अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए सूरजमुखी और सोयाबीन के तेल का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करते हैं। तो सावधान हो जाईये। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की जांच में चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। जिले की चार कंपनियों से प्राप्त किए गए खाद्य तेल और अन्य खाद्य पदार्थों के 56 नमूनों में से कम से कम 27 प्रतिशत मिलावटी या झूठे दावे वाले पाए गए हैं।

एफडीए के संयुक्त आयुक्त एसआर केकरे ने बताया कि नमूनों की जांच से पता चला है कि सूरजमुखी और सोयाबीन के तेल के रूप में बेचे जाने वाले उत्पादों में पामोलिन तेल मिलाया गया था। जबकि चावल की भूसी का तेल सरसों के तेल के रूप में बेचे जाने वाले उत्पाद में मिलाने की भी पुष्टि हुई है। इसके अलावा, दूध की क्रीम तथा घी के दावे के साथ बेचे जा रहे उत्पादों में वनस्पति तेल मिलाने का मामला भी मिला है था। यह भी पढ़े-Pune News: मटन सूप में मिला चावल, तो युवकों ने खोया आपा, वेटर की हत्या की, 3 जख्मी

दहिसर, भिवंडी में पड़ी रेड

एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि शिकायतों के आधार पर एफडीए ने दहिसर मोरी, भिवंडी, कल्हेर और कोपरखैरने क्षेत्रों में स्थित संबंधित कंपनियों पर रेड डाली और जांच पड़ताल की। एफडीए अधिकारी ने मिलावट के काले कारोबार के प्रति लोगों को आगाह किया और कहा कि इन सामग्रियों को खरीदाते समय ध्यान देना चाहिए।

मिलावटी सामान मिले तो FDA से करें संपर्क

एफडीए अधिकारी इस मामले की जांच कर यह पता लगा रहे है कि थोक विक्रेताओं और विनिर्माताओं ने इन मिलावटी उत्पादों को कहां-किसे बेचा है। आम जनता से भी अपील की गई है कि अगर बाजार में कोई भी घटिया या मिलावटी सामान मिले तो इसकी जानकारी जल्द से जल्द एफडीए को दें।



Source: Education

Share this:

You may have missed