Odisha Train Accident : कोराई में यात्रियों की मौत पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दुखी, 5-5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि का किया ऐलान

ओडिशा में सोमवार सुबह जाजपुर जिले के कोराई रेलवे पर एक मालगाड़ी पलट गई। ईस्ट कोस्ट रेलवे,ओडिशा के अनुसार इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। और करीब तीन लोग गंभीर रुप से घायल हैं। इस सूचना के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन हादसे में यात्रियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायलों के लिए 1-1 लाख रुपए और मामूली रूप से घायलों के लिए 25 हज़ार की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है। रेल मंत्रालय ने बताया की राहत कार्य जारी है।



कोराई रेलवे स्टेशन दुर्घटना मामला

ओडिशा के कोराई रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित मालगाड़ी ट्रेन, पटरी से उतरकर प्लेटफार्म के ऊपर चली आई। वह रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से आकर टकराई। उसके बाद एक के एक कर मालगाड़ी के 12 डिब्बे पलट गए। मालगाड़ी के डिब्बों के स्टेशन पर पलटने की वजह से कुछ लोग उसके नीचे दबे हो सकते हैं। राहत कार्य शुरू हो गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने का भी अनुमान है।

ओडिशा सीएम देंगे 2-2 लाख रुपए

ओडिशा मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि, कोराई में मालगाड़ी के पटरी से उतरने और 2 लोगों की मृत्यु पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और पीड़ितों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

घायलों को पर्याप्त उपचार देने के निर्देश

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रशासन को बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों के लिए पर्याप्त उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री प्रमिला मलिक को घटनास्थल का दौरा करने और स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा है।

यह भी पढ़े – Odisha Train Accident : ओडिशा के कोराई रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर कर स्टेशन पर चढ़े, 2 की मौत

यह भी पढ़े – पुणे-बेंगलुरू हाईवे पर सड़क हादसा, 6 घायल



Source: National

Share this:

You may have missed