लखीमपुर खीरी में नाले में गिरी कार 5 लोगों की मौत, 7 घायल

जानकारी के मुताबिक कार शाहजहांपुर से पलिया की तरफ आ रही थी | शाहजहांपुर से UP26 M 7999 नंबर की कार सुबह 3.10 पर निकली थी। हादसा सुबह 5 बजे के आस-पास भीरा पलिया स्टेट हाईवे पर हुआ है। कार की स्पीड ज्यादा होने के कारण, कार अचानक से सड़क के बगल के नाले में जा गिरी |

जेसीबी से कार को निकाला
हादसे के बाद आस पास के कुछ लोग मौके पर पहुंचे | उन्होंने पुलिस को खबर की | मौके पे जेसीबी को बुलाया गया | फिर कार में से मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया | इसके baad जेसीबी से कार को बाहर निकाला गया | हादसे के स्थान पे एसडीएम कार्तिकेय सिंह भी पहुंचे | शिक्षा विभाग ने घटना में मरे शिक्षकों को श्रद्धांजलि अर्पित की |

बाढ़ में कट गयी थी सड़क
वहां के स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क बाढ़ में कट गयी थी | सड़क किनारे बने गड्ढों में फसने की वजह से कार नाले में जा गिरी | घटना का एक कारण ड्राइवर को झपकी आना भी बताया जा रहा है | फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी है |

मृतकों की सूची
राजकिशोर पुत्र कृष्ण दात्त शर्मा, विकास नगर हरदोई
विनय पुत्र राउत निवासी सुख्खनपुरवा निघासन
उमेश पुत्र परम कीर्ति निवासी मकनपुर, बिलासपुर जनपद रामपुर (शिक्षक)
हरनाम चंद्र पुत्र नारायण चंद्र हिम्मत नगर (शिक्षक)
मतीउल्ला खान पुत्र सफाकतउल्ला खान निवासी इब्राहिमपुर, मोहम्मदी खीरी

घायलों की सूची
आकाश पुत्र राजकिशोर, विकास नगर हरदोई
राजू पुत्र राउत, निवासी सुख्खनपुरवा निघासन
राम नरेश पुत्र सम्भर निवासी छब्बापुरवा, पलियाकलां
राजेंद्र शुक्ला पुत्र राम सिद्ध शुक्ला, त्रिवेणी टरबाइन लिमिटेड, प्रयागराज
प्रशांत गंगवार पुत्र हरिओम गंगवार निवासी समधाना, कटरा जनपद शाहजहांपुर



Source: Education

Share this:

You may have missed