'माता जी, पिता जी' से बड़ा कोई 'जी' नहीं: छात्रों के लिए मुकेश अंबानी ने दिया बड़ा संदेश

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और अरबपति मुकेश अंबानी ने पिछले हफ्ते गुजरात के गांधीनगर में पंडित दीनदयाल ऊर्जा विश्वविद्यालय को छात्रों को संबोधित करते हुए बड़ा संदेश दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि आजकल युवा 4G और 5G को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन ‘माता जी, पिता जी’ से बड़ा दुनिया में कोई G नहीं है। वही आपके भरोषेमंद स्तंब थे और आगे भी रहेंगे।

इसके साथ ही मुकेश अंबानी के कहा कि “आपके माता-पिता और बड़े बुजुर्ग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आप मंच पर जाएं और अपना स्नातक सर्टिफिकेट प्राप्त करें। यह उनका आजीवन सपना रहा है। यहां तक आपको लाने के लिए उन्होंने जो संघर्ष किया और जो बलिदान दिया, उसे कभी मत भूलिए। आपकी सफलता में माता-पिता अतुलनीय योगदान है।” इसके अलावा अंबानी ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनका ‘उज्ज्वल युवा दिमाग’ 2047 तक देश को 3 डॉलर ट्रिलियन वाली अर्थव्यवस्था से 40 डॉलर ट्रिलियन अर्थव्यवस्था तक बढ़ने में मदद करेगा।

 



बिजनेस मैन हर्ष गोयनका सहित कई लोगों ने मुकेश अंबानी का वीडियो किया शेयर
वीडियो को भारतीय बिजनेस मैन हर्ष गोयनका सहित कई लोगों ने साझा कर रहे हैं। बिजनेस मैन हर्ष गोयनका ने मुकेश अंबानी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा “4G और 5G से अधिक भरोसेमंद क्या है? मुकेश अंबानी ने बहुत अच्छा कहा।” इसके साथ ही अगल-अलग लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अपने-अपने कमेंट के साथ शेयर कर रहे हैं। वहीं लोगों के द्वारा इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

 

भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी है रिलायंस इंडस्ट्रीज
इस हफ्ते की शुरुआत में जारी लिस्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत में सबसे मूल्यवान शेयर मार्केट में लिस्टेड कंपनी के रूप में उभरी है। इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक का स्थान है। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन 17.25 लाख करोड़ रुपए है, जो TCS से लगभग 6 लाख करोड़ रुपए अधिक है।

यह भी पढ़ें: अब सैलून बिजनेस में उतरेंगे मुकेश अंबानी, ये है Reliance रिटेल का प्लान

 



Source: National

Share this:

You may have missed