श्रद्धा मर्डर केस: महरौली के जंगलों से बरामद हड्डियों से मैच हुआ पिता का DNA

Shraddha murder case: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले की जांच कर रही पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि श्रद्धा मर्डर केस में कुछ हड्डी के नमूने श्रद्धा के पिता के DNA से मैच हो गए हैं, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि पुलिस ने महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से जो हड्डियों को इकट्ठा किया था वो श्रद्धा के ही हैं।

श्रद्धा की हत्या इसी साल मई में उनके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने की थी, जिसके बाद उसने श्रद्धा के शव को 35 से अधिक टूकड़ों में काट कर जंगल में फेक दिया था। पुलिस के मुताबिक हत्या 18 मई को हुई थी, लेकिन यह मामला पिछले महीने सामने आया। जब पुलिस ने हत्यारे आरोपी को महरौली स्थित उसके फ्लैट से गिरफ्तार किया।

 





Source: Education

Share this:

You may have missed