गौतम अडानी ने किया खुलासा, कैसे वह 26/11 मुंबई आतंकी हमले में मौत के मुंह से बचे

एशिया के पहले और दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी गौतम अडानी ने खुलासा किया है कि कैसे 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के दौरान उन्होंने कैसे मौत को नजदीक से देखा था। गौतम अडानी उन लोगों में से एक हैं जो 26/11 मुबंई आतंकी हमले के दौरान ताज होटल में फंस गए थे। एक निजी चैनल के कार्यक्रम में गौतम अडानी ने बताया कि “मैं उस दिन ताज होटल में दुबई से मुंबई आए अपने दोस्तों के साथ मीटिंग किया था और उसके बाद उनके साथ डिनर कर रहा था। डिनर का पेमेंट करने के बाद मैं होटल से निकलने ही वाला था कि कुछ दोस्तों ने एक और बार मूझसे मीटिंग करने के लिए कहा, जिसके बाद हमने एक कप कॉफी के साथ मीटिंग शुरू की।”

गौतम अडानी ने बताया कि मीटिंग के कुछ ही देर बाद पता चला कि होटल पर आतंकी हमला हुआ है, जिसके कुछ मिनटों बाद ही होटल के कर्मचारी मुझे पीछे के दरवाजे से रसोई में ले गए। उन्होंने कहा कि मैंने इसके बारे में कई बार सोचा कि “अगर मैं बिल का पेमेंट करने के बाद लॉबी में चला गया होता तो हमले में फंस जाता।”

 

आतंकी हमले के दौरान पूरी रात होटल में फंसे रहे अडानी
अडानी ने बताया कि आतंकी हमले के दौरान वह पूरी रात होटल में फंसे रहे। होटल का कर्मचारी पीछे के रास्ते ऊपर चेंबर में लेकर गया। अगले दिन सुबह 7 बजे जब कमांडो पहुंचे तो उन्होंने पूरी तरह सुरक्षा के साथ होटल के बाहर निकाला।

 

गौतम अडानी ने अपहरण की आपबीती बताई
गौतम अडानी ने 90 के दशक में हुए अपहरण को याद करते हुए कहा कि “मैने जिंदगी में दो बार मौत को सामने से देखा और ये भगवान का आशीर्वाद है कि मैं बाल-बाल बच गया।” उन्होंने कहा कि “मेरा स्वभाव है कि मैं हर परिस्थिति के हिसाब से खुद को ढाल लेता हूं। जो चीज खुद के हाथ में न हो उसको लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए, लेकिन जिस दिन अपहरण हुआ उस दिन मैं पूरी रात नहीं सो पाया।”

 

सबसे भयानक आतंकी हमलों में से एक था मुंबई का 26/11 आतंकी हमला
देश के इतिहास में सबसे भयानक आतंकवादी हमलों में से एक मुंबई का 26/11 आतंकी हमला है, जिसमें 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने भारी हथियारों के साथ 26 नवंबर 2008 को ताज होटल में हमला किया था। इस हमले में 166 होगों की मौत हुई थी और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। इसके अलावा उस दिन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, लियोपोल्ड कैफे, नरीमन हाउस और ओबेरॉय ट्राइडेंट अन्य स्थानों में भी आतंकी हमले हुए थे।

यह भी पढ़ें: ‘मैंने सब कुछ खो दिया’; ताज होटल के तब के GM ने UN में 26/11 आतंकी हमले की शेयर की दर्दनाक यादें
यह भी पढ़ें: विदेश मंत्री जयशंकर ने मुंबई आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, कहा- ’26/11 का मुख्य साजिशकर्ता अभी भी सुरक्षित’

 



Source: National

Share this:

You may have missed