टीम इंडिया ही बनेगी विश्व विजेता, वनडे वर्ल्ड कप को लेकर इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

ODI World Cup 2023 : भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरी बार 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। उसके बाद से लगातार टीम इंडिया सेमीफाइनल तक पहुंच रही है, लेकिन उसके आगे नहीं बढ़ पा रही है। भारतीय टीम 2019 के वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारी थी, जो कि एमएस धोनी के करियर का अंतिम एकदिवसीय भी था। इस बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत की मेजबानी में खेला जाएगा। ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी में वाली टीम इंडिया के पास वर्ल्ड चैंपियन बनने का गोल्डन चांस है। दक्षिण अफ्रीका के एक दिग्गज पूर्व खिलाड़ी ने भी टीम इंडिया के इस बार विश्व विजेता बनने की भविष्यवाणी की है।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स मेजबान भारत के विश्व विजेता बनने का समर्थन किया है। जोंटी रोड्स का कहना है कि भारत के पास इस बार अपने कैबिनेट में एक और ट्रॉफी जोड़ने का सुनहरा चांस है। भारत की जीत को लेकर जोंटी रोड्स की ये भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। टीम इंडिया जिस तरह से घर में एक बाद एक विपक्षी टीमों को मात दे रही है, उसे देखकर हर कोई जोंटी की भविष्यवाणी से सहमत होगा।

टीम इंडिया में विजेता खिलाड़ियों की भरमार

मौजूदा समय में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम इंडिया विनर्स से भरी हुई है। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और ईशान किशन जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़े – टीम इंडिया के लिए ये खिलाड़ी बड़ा खतरा, दिग्गज ने कप्तान रोहित शर्मा को दी वॉर्निंग

हर खिलाड़ी दे रहा अपना बेस्ट

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल व कुलदीप यादव भी पूरी फॉर्म में हैं। टीम इंडिया का हर खिलाड़ी अपना बेस्ट दे रहा है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज हो या फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज टीम इंडिया घरेलू जमीन पर सबके छक्के छुडा रही है।

यह भी पढ़े – इंदौर टेस्ट से पहले सहमी ऑस्ट्रेलियाई टीम, कोच ने बल्लेबाजों को जमकर लताड़ा



Source: Sports

Share this:

You may have missed