महिला ने ससुरालीजनो पर लगाए प्रताडि़त करने के आरोप

महिला ने ससुरालीजनो पर लगाए प्रताडि़त करने के आरोप
एसपी कार्यालय में दर्ज कराई शिकायत
नरवर।शिवपुरी जिले के नरवर निवासी एक महिला ने जिला मुख्यालय आकर एसपी कार्यालय में अपने ससुरालीजनो के खिलाफ प्रताडि़त करने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि दहेज को लेकर उसके साथ ऐसा किया जा रहा है।
करैरा निवासी ज्योति जाटव ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में नरवर के अरविंद जाटव से हुई थी। मेरे मायके वालों ने दो लाख रुपए का दहेज भी दिया था। शादी के बाद से ही मेरा पति और सास मुझे मायके से ओर पैसे लाने की मांग कर रहे है। मायके बाले गरीब है और वह अब कुछ नही दे सकते। इधर ससुराली मानने को तैयार नही है। कुछ महिनो पूर्व पति मेरे साथ शराब के नशे में मारपीट कर रहा था। इसके बाद मैंने जहर खाकर खुदकुशी का भी प्रयास किया था, लेकिन इलाज के बाद मैं सही हो गई। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मैं अपने परिजनो के साथ नरवर थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने मेरी रिपोर्ट दर्ज नही की। इधर ससुरालीजनो ने फिर से मेरे साथ मारपीट की। पीडि़ता ने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।



Source: Education

Share this:

You may have missed