शिक्षिका की इस हालत में मिली लाश, 3 दिन से नहीं लौटी थी घर

जशपुर. एक शिक्षिका लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इतना ही नहीं कुछ दूरी पर लावारिस कार भी बरामद की गई है। उस कार में बहुत से जरूरी कागजात मिले हैं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने महिला की लाश को पीएम के लिए भेज दिया है। लावारिस मिली कार को कब्जे में लेकर जांच शूरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक शिक्षिका की लाश और कुछ दूरी पर दूसरे स्थान पर लावारिस कार की मिलने की सूचना मिली। लाश की पहचान तपकरा निवासी की है। वह शिक्षिका फरसाबहार की स्कूल में कार्यरत है। ३ दिन पहले शिक्षिका किसी काम से बाहर निकली थी। सलीहा टोली के पास एक कार लावारिस हालत में मिली। कार की जांच में उसके अंदर परीक्षा से जुड़े कागजात मिले हैं। वहीं १०वीं की उत्तरपुस्तिकाएं भी मिली हैं। इसके अलावा एटीएम कार्ड, फोटो मिला है। पूरी जानकारी के लिए पुलिस अभी जांच कर रही है।



Source: Lifestyle

Share this:

You may have missed