UP Nikay Chunav : ओमप्रकाश सिंह बने वाराणसी में समाजवादी पार्टी के मेयर प्रत्याशी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के प्रथम चरण का नामांकन 17 अप्रैल तक होगा। ऐसे में शनिवार को समाजवादी पार्टी ने भी अपने पत्ते खोलते हुए मेयर पद पर कद्दावर सपा नेता ओमप्रकाश सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया। ओमप्रकाश सिंह समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं में शहर में गिने जाते हैं। पूर्व में वो पार्षद भी रह चुके हैं।

जनता की आवाज उठाने वाले नेता

ओमप्रकाश सिंह को जनता की आवाज उठाने वाला नेता कहा जाता है। पूर्व में पार्टी सिम्बल पर पार्षद रहते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया है। ऐसे में पार्टी हाईकमान ने उनपर भरोसा जताते हुए उन्हें मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। इस सूचना के बाद ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसपर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। जनता का नेता हूं और हमेशा रहूंगा।

होटल हुआ था सील

हाल ही में ओमप्रकाश सिंह का शिवपुर बाईपास पर स्थित होटल वीडीए ने सील कर दिया था। उस दिन उन्होंने इसे राजनितिक कार्रवाई बताया था। उनका होटल 2012 में बना था उसके नक़्शे के आवंटन को लेकर यह कार्रवाई पुलिस और वीडीए कर्मियों की थी।

भाजपा ने नहीं घोषित किया है उम्मीदवार

वाराणसी में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अपना दल (क) के बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी अपना मेयर प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है। वहीं भाजपा की लिस्ट आज देर शाम तक आने की संभावना है तो बसपा के उम्मीदवार का भी एलान नहीं हुआ है।



Source: Education

Share this:

You may have missed