सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में कौन क्या रोल प्ले कर रहा, हुआ खुलासा

बाॅलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की मच अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज होने से महज तीन दिन दूर है। ईद के मौके पर 21 अप्रैल को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। ट्रेलर से लेकर फिल्म से जुड़े वीडियो तक कई जानकारी सामने आ चुकी है। अब इंतजार है तो बस फिल्म के रिलीज होने का। इस बीच राघव जुयाल (Raghav Juyal) ने एक वीडियो शेयर की है, जिसमें पूरी स्टारकास्ट कौन सा रोल प्ले कर रही है, इसके बारे में बताया गया है।

जाहिर है कि एक्शन और काॅमेडी से भरपूर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान, पूजा हेगड़े के अलावा राघव जुयाल, शहनाज गिल, पलक तिवारी, विनाली भटनागर, जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम नजर आएंगे। जैसा की सब जानते हैं कि फिल्म में सलमान खान एक्ट्रेस पूजा हेगड़े संग इश्क फरमाते दिखाई देंगे। वहीं शहनाज गिल, राघव जुयाल की गर्लफ्रेंड बनी हैं।

यह भी पढ़े – इस साउथ फिल्म की काॅपी है सलमान खान की किसी का भाई…! यहां देखें पूरी फिल्म

इस बीच फिल्म की बाकी स्टारकास्ट में कौन क्या रोेल प्ले कर रहा है उसका भी खुलासा हो गया है। राघव जुयाल ने फिल्म के प्रमोशन के नाम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें यह बताया गया है कि कौन किस कैरेक्टर को प्ले कर रहा है। फिल्म में सलमान खान के कैरेक्टर का नाम ‘भाईजान’ है, जबकि पूजा हेगड़े ‘भाग्यलक्ष्मी’ बनी हैं।



जहां शहनाज गिल के कैरेक्टर का नाम ‘सुकून’ है। इसी तरह राघव जुयाल ‘इश्क’, पलक तिवारी ‘मुस्कान’, विनाली भटनागर ‘चाहत’, सिद्धार्थ निगम ‘लव’ और जस्सी गिल ‘मोह’ नाम का किरदार अदा कर रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। सलमान की इस मूवी ने पहले दिन एक करोड़ तक की कमाई कर ली है। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म धमाकेदार ओपनिंग करेगी।

यह भी पढ़े – टाइगर वर्सेज पठान के लिए शाहरुख-सलमान देंगे ये कुर्बानी, यशराज फिल्म्स के साथ हुई डील!



Source: Tech

Share this:

You may have missed