सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा पर मोदी चिंतित, उच्च-स्तरीय बैठक में हुआ मंथन, केरल सीएम ने PM को लिखा पत्र

सूडान में भारतीयों की सुरक्षा संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी हिस्सा लिया और सूडान के मौजूदा हालात के बारे में पीएम को अवगत कराया। सूडान में सेना व रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच जारी गृहयुद्ध को लेकर मंगलवार देर शाम को दोनों पक्षों ने 24 घंटे के संघर्ष विराम पर सहमति जताई थी। पर युद्धविराम टूट गया। बुधवार को डब्ल्यूएचओ ने सूडान में 270 मौतों की बात कही जबकि 2,600 से ज्यादा घायल बताए थे। सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भारत नजर बनाए रखे हुए है। विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई व सऊदी अरब से वार्ता कर समन्वय शुरू कर दिया है। गोलाबारी व हवाई हमलों ने राजधानी खारतूम और नील नदी के ओमडुरमैन शहर को हिलाकर रख दिया है। बताया जा रहा है कि, देश के किसी अनजान जगह पर 31 भारतीयों के फंसे होने की खबरें हैं। सूडान की सेना ने अक्टूबर 2021 में तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया था। तब से यह हालात बने हुए हैं।





Source: National

Share this:

You may have missed