CISCE ISC, ICSE Result 2023 बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 12वीं में 5 और 10वीं में 9 परीक्षार्थियों ने किया टॉप, जानें टॉपर के नाम

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने रविवार, 14 मई 2023 को कक्षा 10 और 12 बोर्ड का रिजल्ट 2023 जारी किया। ICSE, ISC Results 2023 आज दोपहर 3 बजे जारी किया गया है। वर्ष 2023 में 10वीं में 98.94 फीसद छात्र पास हुए। इनमें लड़कियां 99.21 फीसद और लड़के 98.71 फीसद हैं। वहीं 12वीं में 96.93 फीसद परीक्षार्थी पास हुए। इनमें लड़कियां 98.01 फीसद और लड़के 95.96 फीसद हैं। यह जानकर आश्चर्य होगा कि, 12वीं कक्षा में पूरे देश में पांच परीक्षार्थियों ने टॉप किया है। जिनमें दो छात्र और 3 छात्राएं हैं। इन सभी के नम्बर एकसमान 99.75 फीसद हैं। वहीं 12वीं कक्षा में 9 परीक्षार्थियों ने पूरे देश में टॉप किया है। इन सभी के नम्बर 99.8 फीसद हैं। CISCE ने कहा है कि, अगर किसी छात्र को अपने रिजल्ट में कोई आपत्ति है या वह अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं है तो वह पुनर्मूल्यांकन या रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है। आंसर शीट की रीचेकिंग दोपहर 3 बजे से 21 मई तक खुली रहेगी।





Source: National

Share this:

You may have missed