पोस्टपेड भी होंगे स्मार्ट मीटर, प्रीपेड में रिचार्ज खत्म होगा तो सिर्फ 72 घंटे तक मिलेगी बिजली, जानिए क्या रहेंगे सुविधाएं

रायपुर. प्रदेश में लगने वाले स्मार्ट मीटर की कागजी फाइल भले ही धीरे धीरे चल रही हो। लेकिन स्मार्ट मीटर किस तरह से लगेंगे वे किस तरह से काम करेंग, उनमें विकल्प क्या क्या मिलेगा, इन सब बातों पर चर्चाओं का दौर बिजली कंपनी के अधिकारियों और स्मार्ट मीटर का टेंडर लेने वाले कंपनियों के अधिकारियों के बीच शुरू हो गया है। बिजली कंपनी के सूत्रों ने बताया कि आने वाले दिनों में उपभोक्ता प्री पेड और पोस्ट पेड स्मार्ट मीटर लगवा सकेंगे। स्मार्ट मीटर प्री पेड होगा, तो उपभोक्ताओं को एडवांस में रिचार्ज करना होगा। रिचार्ज का बैलेंस जीरो हो जाएगा तो भी 72 घंटे तक सप्लाई जारी रहेगी। इस बीच भी उपभोक्ता यदि अपना रिचार्ज नहीं करता तो उसकी बिजली स्वत: बंद हो जाएगी। इसी तरह स्मार्ट मीटर यदि पोस्ट पेड होगा तो बिजली इस्तेमाल करने के बाद उसका बिल उपभोक्ता के मोबाइल और मेल में आएगा। निर्धारित तिथि पर बिल उपभोक्ता को जमा करना होगा।

इन राज्यों से मांगी जानकारी: बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर कंपनी के लिए शर्त बनाने के लिए राजस्थान और बिहार से उनके आयोग की जानकारी मांगी है। वहां की टर्म और कंडीशन को कंपनी के अधिकारी स्टडी करेंगे। इसके बाद स्मार्ट मीटर को लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी।



Source: Education

Share this:

You may have missed