Big Breaking: सोनभद्र में भोजपुरी डायरेक्टर सुभाष चंद्र तिवारी का होटल में मिला शव, 'दो दिल बंधे एक डोरी' की चल रही थी शूटिंग

Sonbhadra Breaking: मृतक वाराणसी के शंकर विहार कालोनी भिखारीपुर के निवासी हैं। वे अपनी 40 सदस्यीय टीम के साथ होटल में पिछले 11 मई से ठहरे हुए थे। यहां वे भोजपुरी फिल्म “दो दिल बंधे एक डोरी से” की शूटिंग कर रहे थे। मंगलवार को ही फिल्म की शूटिंग खत्म हुई। इससे पहले उन्हें सीने में दर्द उठा तो साईं अस्पताल में उन्होंने अपने को दिखाया और फिर ठीक लगने पर शूटिंग पूरी करने गौरीशंकर चले गए।

कमरें में मिला शव
बुधवार की सुबह करीब दस बजे तक उनके कमरे का दरवाजा न खुलने पर वहां तैनात कर्मचारियों ने होटल मालिक को जानकारी दी। उसके पास सूचना मिलते ही पुलिस भी आ गई। पुलिस ने पहले दरवाजे के सिटकनी के पास के हिस्से को काटा और फिर दरवाजा खोला तो देखा कि शव बेड पर पड़ा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने डायरेक्टर के जेब व अन्य सामानों की तलाशी ली है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



Source: Education

Share this:

You may have missed