ओडिशा ट्रेन हादसा: मौत को मात देकर स्पेशल ट्रेन से चेन्नई पहुंचे 137 लोग

चेन्नई.

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में जीवित बचे कम से कम 137 लोग रविवार सुबह चेन्नई रेलवे स्टेशन पहुंचे। तमिलनाडु के चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री एमए सुब्रमण्यन और स्वास्थ्य सचिव गगन सिंह बेदी ने डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर मौत को मात देकर लौटे लोगों का स्वागत किया।

बांग्लादेश से अपने परिवार के साथ ट्रेन में पहुंचे वलीयुल इस्लाम ने मीडियाकर्मियों को बताया कि वे अपनी पत्नी के कैंसर के इलाज के लिए कोरोमंडल एक्सप्रेस में चेन्नई जा रहे थे। उन्होंने बतायाा कि इस हादसे में उनकी पत्नी और बेटी को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने आपदा से बचने के लिए खुदा का शुक्रिया अदा किया। शिवरंजिनी और उनकी बेटी संजना श्री अपने पति सतीश कुमार के साथ समय बिताने के लिए छुट्टी पर कोलकाता गए थीं, जो बीएसएफ में हैं और वहां तैनात हैं। उन्होंने कहा कि जब उन्हें ए2 कोच से बाहर निकाला गया, तो उन्होंने चारों तरफ लाशें ही लाशें देखीं। यह एक दु:खद और हैरान करने वाला अनुभव था। घायल हुए कम से कम 18 यात्रियों को राजीव गांधी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। कई अन्य लोगों को तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों और कुछ केरल में उनके संबंधित शहरों में ले जाने से पहले शहर के होटलों में ठहराया गया है।

 



Source: Education

Share this:

You may have missed