ठीक से सांस भी नहीं ले पाता सात साल का कुणाल फिर भी पैदल कर रहा नर्मदा परिक्रमा

बड़वानी/पानसेमल . आमतौर हम सभी देखते है कि छोटी उम्र के बच्चे मौज मस्ती, खेलकूद में अपना समय बिताते हैं, लेकिन एक ऐसा बालक है, जिसकी उम्र 7 वर्ष है। वह अपने माता-पिता के साथ मां नर्मदा की पवित्र परिक्रमा यात्रा कर रहा है। समाज के लिए आदर्श बनता जा रहा है।

अस्थमा पीडि़त सात साल का बालक माता पिता के साथ कर रहा नर्मदा की परिक्रमा
शिक्षकों और डॉक्टरों ने उसे अस्थमा से परेशान बालक बताते हुए कहा था कि वह ऊंची-ऊंची स्थानों पर ना चलने के साथ अपना स्वास्थ्य सुधार करे, लेकिन ये बालक का मां नर्मदा की कृपा और माता-पिता के विश्वास से पैदल चलकर अस्थमा को मात देकर यात्रा पर निकल पड़ा है। हम बात कर रहे ग्राम थालनेर तहसील चोपड़ा जिला जलगांव महाराष्ट्र के 7 वर्षीय कृष्णा कुणाल पाटील की।

परिक्रमा में एक दिन में वह 30 किमी तक पैदल चलता है
पानसेमल पहुंचने पर योगगुरु कृष्णाकांत सोनी ने परिक्रमावासियों को आईवॉश, मालिश तेल, हरड रसायन गोली नि:शुल्क दी। साथ ही उन्हें तीन तरह के आसन बताए। इससे पैरों के सुजन उतार जाती है। योगगुरु ने परिक्रमावासियों को उदर मंथन आसन, कटीपिंड मद्राआसन, पूर्वामुख आसन बताया। वर्तमान में कुणाल पुणे के समीप आलंदी तीर्थस्थान पर निवासरत है। परिक्रमा एक दिन में वह 30 किमी तक पैदल चलता है।

[MORE_ADVERTISE1]
{$inline_image}
Source: Education

Share this:

You may have missed