पाकिस्तान में बड़ा ट्रेन हादसा: हजारा एक्सप्रेस की 8 बोगियां पटरी से उतरी, 15 की मौत, 50 घायल

Pakistan Train Accident: इस वक्त की बड़ी खबर पड़ोसी देश पाकिस्तान से सामने आ रही है। पाकिस्तान में एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। यहां हजारा एक्सप्रेस की 8 बोगियां पटरी से उतर गई। इस हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई। करीब 50 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के शहजादपुर और नवाबशाह के बीच भीषण ट्रेन हादसा हुआ, जिसमें हजारा एक्सप्रेस की लगभग 10 बोगियां पटरी से उतर गई। इस हादसे में कुल 15 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन कराची से पंजाब जा रही थी जब यह दुर्घटना का शिकार हो गई।

हादसे से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है। सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में दिख रहा है कि कई बोगियां बेपटरी हो गई। जिसके बाद लोगों को बचाने का काम शुरू हो गया है।

खबर अपडेट की जा रही है।

देखें हादसे से जुड़ी वीडियो





Source: National

Share this:

You may have missed