खालिस्तानी आतंकी पन्नू पर NIA की बड़ी कार्रवाई, भारत में मौजूद संपत्तियों को किया जब्त

 

कनाडा में रहकर पंजाब को खालिस्तान बनाने की मांग करने वाले खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ NIA ने आज बड़ी कार्रवाई की है। National Investigation Agency की टीम ने आज अमृतसर में पन्नू से जुड़ी जमीनों को कुर्क करने के साथ ही अमृतसर और चंडीगढ़ में उससे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। बता दें कि पन्नू सिख फॉर जस्टिस की चीफ है। भारत में वह मोस्ट वांटेड है। पन्नू आए दिन भारत के खिलाफ जहर उगलता है। अभी इसी हफ्ते उसने कनाडा में रहने वाले हिंदू भारतीयों को कनाडा छोड़ने की धमकी दी थी।



 

NIA ने जब्त की प्रॉपर्टी
एजेंसी ने पन्नू के चंडीगढ़ के सेक्टर 15 स्थित घर को सील कर दिया है और दीवार पर संपत्ति जब्त करने का नोटिस भी चिपका दिया है। आतंकी पन्नू का चंडीगढ़ के सेक्टर 15 सी स्थित घर नंबर 2033 को जब्त कर लिया है। वहीं, पन्नू के अमृतसर के खानकोट स्थित 46 कनाल खेतीबाड़ी वाली जमीन भी जब्त कर ली है। भारत कनाडा के बीच आतंकी निज्जर की हत्या के बाद पैदा हुए विवाद के बाद गुरपतवंत पन्नू ने एक वीडियो जारी कर भारतीय मूल के हिंदुओं को धमकी दी थी और उनसे देश छोड़ने के लिए कहा था।

पन्नू के घर के बाहर नोटिस चस्पा

NIA ने अदालत के आदेश पर, चंडीगढ़ में प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के संस्थापक और आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के घर के बाहर संपत्ति जब्ती का नोटिस चस्पा कर दिया है।

ये भी पढ़ें: G-20 शिखर सम्मेलन की सफलता का श्रेय आप सभी (टीम जी-20) को जाता है- PM मोदी



Source: National

Share this:

You may have missed