जाति जनगणना से ध्यान भटकाना चाहती है BJP, छत्तीसगढ़ और MP में जीत पक्की- राहुल गांधी

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में बात करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने जाति जनगणना, 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से लेकर संसद में हुई घटना पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक चुनाव से मिले सबक का भी जिक्र किया।

BJP मुद्दे भटकाने का काम कर रही है- राहुल

दिल्ली में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आज जो हम संसद में बिधूड़ी का बयान सुन रहे हैं वो भाजपा की चाल है। निशिकांत दुबे का बयान भी भाजपा ने जानकर दिलवाया क्योंकि वो जाति जनगणना से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

देश में इस समय बड़े पैमाने पर बेरोजगारी, निचली जाति पर अन्याय हो रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री इन सब मुद्दे पर चुप है।

 

5 में से 3 राज्यों में जीत पक्की

इसी कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि फिलहाल हम तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ निश्चित रूप से जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम राजस्थान में बहुत करीब हैं और हमें लगता है कि हम जीतने में सक्षम होंगे।

कर्नाटक चुनाव का जिक्र

इस दौरान राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली जीत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमने कर्नाटक में एक बहुत महत्वपूर्ण सबक सीखा और सबक यह था कि भाजपा ध्यान भटका कर हमें अपनी कहानी में फंसाती है और चुनाव जीतती है। राहुल ने कहा कि हमने कर्नाटक में ऐसे चुनाव लड़ा कि भाजपा अपने झूठ का प्रचार नहीं कर पाई।

ये भी पढ़ें: टूट रहा INDIA अलायंस! आ रही बड़ी खबर



Source: National

Share this:

You may have missed