MLA देवेंद्र यादव समेत 14 आरोपियों पर लटकी गिरफ़्तारी की तलवार ! ED ने थमाया नोटिस, 25 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का दिया आदेश

रायपुर. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉड्रिंग प्रकरण की सुनवाई के लिए विधायक देवेन्द्र यादव, चंद्रदेव राय, पीसीसी प्रवक्ता आरपी सिंह, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी सहित 11 को नोटिस जारी किया है। इन सभी को 25 अक्टूबर को कोर्ट ने उपस्थिति दर्ज कराने कहा है। उपस्थिति दर्ज नहीं कराने और अग्रिम जमानत नहीं लेने पर गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढें : Weather Alert : रायगढ़ में आया बाढ़… पोरथ धाम में डूब गया शिव मंदिर, महानदी और नाले उफान पर

वहीं अब परिवाद का पंजीयन करने के बाद प्रकरण की सुनवाई शुरू होगी। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने ईडी द्वारा 18 अगस्त को पेश किए गए पूरक अभियोजन परिवाद को शनिवार को पंजीयन किया। साथ ही सभी को उपस्थिति दर्ज कराने कहा है। ईडी ने 7000 पन्नों का परिवाद पेश किया था। इसमें 282 पेज की समरी और 5500 पन्नों का अभिलेख शामिल है। इसमें बताया गया था कि सिंडीकेट बनाकर किस तरह से मनी लॉड्रिंग की गई। इसमें सभी की भूमिका का उल्लेख किया गया है। इस प्रकरण में निलंबित आईएएस अफसर समीर विश्नोई सहित राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारी और आधा दर्जन अन्य को जेल भेजा जा चुका है। इन सभी के खिलाफ पहले ही 12500 पेज का चालान पेश किया जा चुका है।

यह भी पढें : Rahul gandhi visit CG : राहुल गांधी कल रायपुर से बिलासपुर ट्रेन में कर सकते हैं सफर, आवास न्याय सम्मेलन में होंगे शामिल

इनको नोटिस जारी: विधायक देवेन्द्र यादव, चंद्रदेव राय, पीसीसी प्रवक्ता आरपी सिंह, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी, निलंबित आईएएस रानू साहू, उसके भाई पीयूष साहू, मनीष उपाध्याय, उसके वाहन चालक नारायण साहू, रौशन सिंह, निखिल चंद्राकर और नवनीत तिवारी को उपस्थित होने कहा गया है। बता दें कि इसमें से रानू साहू और निखिल चंद्राकर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

शराब घोटाले की अगली पेशी 20 को

2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले की सुनवाई 20 अक्टूबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रकरण की पेशी आगे बढ़ा दी गई है। बता दें कि ईडी ने शराब घोटाले में अनवर ढेबर, त्रिलोक ढिल्लन, अरविंद सिंह, नीतेश पुरोहित और आबकारी विभाग के विशेष सचिव एपी त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रकरण के जांच में स्टे लगाने और अनवर ढेबर और त्रिलोक को जमानत दिए जाने के बाद प्रकरण की पेशी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।



Source: Education

Share this:

You may have missed