दहेज हत्या पर हाई कोर्ट ने दिया बड़ा बयान, कहा- सिर्फ पुरुष ही नहीं, महिलाएं भी करती हैं अत्याचार

दहेज प्रताड़ना से जुड़े केस में फैसला सुनाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की है। चिंता जताते ही दिल्ली उच्च न्यायलय ने कहा कि आज के समय में भी दहेज की वजह से होने वाली मौतें दिखाती हैं कि महिलाओं पर अब भी गहना, गाड़ी, धन दौलत के लिए दबाव बनाया जाता है और यह हमारी सामाजिक सोच की विफलता है। जस्टिस एसके शर्मा ने कहा कि बहुत सारे केस में ऐसा देखा गया है कि दहेज के लिए महिलाओं की हत्या सिर्फ पुरुष के वजह से ही नहीं बल्कि महिलाओं की वजह से भी होती हैं।

महिलाएं अत्याचार का माहौल तैयार करती है- कोर्ट

जज एसके शर्मा दहेज़ से जुड़े के मामले की सुनवाई करते हुए कहा, हमने ऐसे कई मामले देखे हैं जिनमें केवल पुरुषों की वजह से दहेज प्रताड़ना और मौतें नहीं होती हैं बल्कि महिलाएं अहम भूमिका निभाती हैं और घर में एक दूसरी महिला के खिलाफ अत्याचार का माहौल तैयार करती हैं। उन पर मानसिक दबाब बनाती है। उच्च न्यायलय ने आगे कहा, “ऐसी घटनाओं से पता चलता है कि महिलाएं अब भी दहेज के बोझ तले दबी हैं और उनके अधिकार छीने जा रहे हैं। जिस कारण उनकी शिक्षा और नौकरी बाधित होती है।



Source: National

Share this:

You may have missed