हार्दिक पंड्या की 'घर' वापसी पर बुमराह ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, मचा बवाल, क्या दूसरी आईपीएल टीम में जाने के संकेत?

Jasprit Bumrah Cryptic Story IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के ऑक्शन की तैयारियां हो चुकी हैं। इस मेगा टूर्नामेंट के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में कराई जाएगी। इससे पहले ट्रेड विंडो खुली है और फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली चल रही है। इसी बीच मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। जिसके बाद अफवाहों का बाज़ार फिर से गरम हो गया है।

बुमराह ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक स्टोरी शेयर की है। इसमें लिखा है कि ‘सिलेंस ही सबसे अच्छा जवाब है।’ कुछ प्रशंसकों ने बुमराह के पोस्ट को आगामी आईपीएल 2024 नीलामी से भी जोड़ा है। कुछ फैंस का कहना है कि वह हार्दिक पांड्या के मुंबई में आने से खुश नहीं हैं। कुछ प्रशंसकों का मानना है कि बुमराह की भी कप्तानी की महत्वाकांक्षा थी और इसलिए वह थोड़ा निराश हैं। वहीं, बुमराह ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर मुंबई इंडियंस को फॉलो करना भी छोड़ दिया है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह मुंबई टीम मैनेजमेंट से नाराज हैं। हालांकि, ऐसा क्यों है इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

बता दें आईपीएल 2024 के लिए होने वाले ऑक्शन से ठीक पहले हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने कैश डील में गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया। यह हर किसी के लिए हैरान करने वाला रहा, क्योंकि हार्दिक उस टीम के कप्तान थे। अब हर किसी का मानना है कि हार्दिक मुंबई के कप्तान बन सकते हैं, जबकि रोहित के बाद जसप्रीत बुमराह टीम के अगले कप्तान के रूप में देखे जा रहे थे।



Source: Education

Share this:

You may have missed