Ayodhya Ram Mandir : रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से छत्तीसगढ़ में जश्र का माहौल… भगवा रंग में रंगा प्रदेश

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण आज 1 जनवरी से प्रारंभ हो गया हिंदू संगठनों के स्वयं सेवकों के द्वारा अक्षत और भगवान राम की फोटो के साथ पत्रक घर घर पहुंचाया गया। इसके लिए अयोध्या से आए अक्षत कलश के पीले चावलों को द्वार द्वार पर रखा गया है। साथ ही राम मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई। विश्व हिंदू परिषद की ओर से आगामी 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाकर प्रदेश के लाखों हिंदू परिवारों को आमंत्रित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : कांग्रेसी विधायक कवासी लखमा कि गुंडागर्दी… युवक का गला दबाकर दी जान से मारने की धमकी, शिकायत

Ayodhya Ram Mandir : इस अभियान में विहिप और अन्य हिंदू संगठन प्रत्येक ग्राम, बस्ती तक पहुंच कर, प्रत्येक हिंदू परिवार को पीले चावल दे कर अयोध्या में श्रीरामलला के नूतन मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के बाद अयोध्या आने का आमंत्रण दे रहे हैं। (ram mandir) इसके साथ ही विहिप ने सम्पूर्ण हिन्दू समाज से अपील की है कि 22 जनवरी 2024 को श्रीरामलला की नूतन मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा होगी, तब सभी यह कार्यक्रम समूह में देखे, सभी मंदिरों में भव्य आरती हो। (Ayodhya Ram Mandir) उस दिन दीपावली जैसा वातावरण संपूर्ण नगर, ग्राम, बस्ती में तैयार हो, हर घर में भगवा पताका, रंगोली, लाइटिंग, आतिशबाजी, एवं दीप जला कर सम्पूर्ण क्षेत्र में उत्सव का वातावरण बनाया जाए।



Source: Education

Share this:

You may have missed