महिला सिपाही ही नही सुरक्षित, दबिश देने गई टीम में दरोगा ने की बदसलूकी

जिले में पुलिस विभाग में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। गैर जिले में दबिश करने गई पुलिस टीम में एक महिला सिपाही के साथ दरोगा ही बदसलूकी करने लगा। महिला सिपाही, दरोगा के साथ दबिश पर दूसरे जिले में गई थीं। महिला सिपाही की शिकायत पर एसएसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर जांच बिठा दी है।

जानिए पूरा मामला

मामला सिकरीगंज थाने का है। आरोप है कि यहां तैनात एक महिला सिपाही के साथ थाने के ही एक दरोगा ने बदसलूकी की। सिकरीगंज इलाके में महिला अपराध से जुड़े एक मामले में पिछले दिनों थाने पर तैनात दरोगा सरवर आलम दो महिला कांस्टेबल के साथ दबिश देने दूसरे जिले में गए थे। आरोप है कि दरोगा ने इस दौरान महिला कांस्टेबल के साथ बदसलूकी की। महिला कांस्टेबल ने इसकी शिकायत थानेदार से की थी। थानेदार के बाद मामला सीओ तक पहुंचा और फिर एसएसपी तक। एसएसपी ने सीओ की रिपोर्ट के आधार पर बुधवार देर रात दरोगा सरवर आलम को निलम्बित कर दिया। दरोगा के निलंबन के बाद उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि यदि मामला सही पाया जाता है तो दरोगा के खिलाफ आगे और सख्त कार्रवाई हो सकती है। पुलिस विभाग में यह मामला काफी चर्चित बन गया है।SSP डॉ.गौरव ग्रोवर ने कहा कि सिकरीगंज थाने पर तैनात उप निरीक्षक सरवर आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिये गए हैं।



Source: Education

Share this:

You may have missed