नहीं थम रहे अपराध, राजधानी जयपुर में युवक से मारपीट कर 66 हजार रुपए लूटकर फरार हुए बदमाश

Youth Robbed Of Rs 66 Thousand : जयपुर। राजधानी जयपुर में पता पूछने के बहाने एक युवक को लूटने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने मानसरोवर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार मूलत चूरू निवासी मोहित सिंह ने मामला दर्ज करवाया कि वह वर्तमान में कटेवा नगर श्याम नगर में रहता है। वह 25 जनवरी को गुर्जर की थड़ी पर दवा लेने गया था। इसी दौरान उसके पास एक कार आकर रुकी। आरोपियों ने उससे मानसरोवर का पता पूछा और कहा कि आप आगे तक बैठ चलो। इस पर वह कार में बैठ गया।

यह भी पढ़ें : लौकी से मर्डर, पत्नी ने पति को मार दिया, बेटी ने पुलिस को दांस्ता सुनाई तो पुलिसवाले भी शॉक्ड रह गए… वजह ऐसी की रिश्तों से भरोसा उठ जाए…

कुछ दूर जाते ही तीन लोग और आ गए। युवकों ने उसका मुंह कपड़े से बांध दिया और उससे मोबाइल छीन लिया। बदमाशों ने उससे मारपीट कर ऑनलाइन 66 हजार रुपए किसी दूसरे के खाते में ट्रांसफर कर लिए। इसके अलावा बदमाशों ने उसकी जेब में रखे रुपए सहित अन्य सामान भी छीन लिया। इसके बाद बदमाश धमकी देकर उसे कार से उतार कर फरार हो गए।



Source: Education

Share this:

You may have missed