मुरादाबाद में दो दिन निकली धूप, आज फिर होगी बारिश, बूंदाबांदी से बढ़ गई ठंड

Rain In Moradabad: यूपी के मुरादाबाद में कड़ाके की ठंड से दो दिन राहत मिलने के बाद आज रविवार को मौसम बिगड़ गया। सुबह हुई हल्की बारिश से शीतलहर तेज हो गई। इससे पहले शनिवार शाम को मौसम का मिजाज बदलने लगा था। काले घने बादलों से गलन बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है।

तेज धूप फिर भी ठिठुरन
शनिवार सुबह से ही मौसम साफ था। तेज धूप से सुबह ठिठुरन भी कम थी। दिन में तेज हवा चल रही थी। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही रही। शाम होते-होते काले घने बादल आ गए। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

15 किलोमीटर प्रति घंटा से चली हवा
पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। चटख धूप की वजह से वातावरण में नमी का स्तर भी कम हो गया। सुबह नमी का स्तर 70 फीसदी दर्ज किया गया और शाम को 62 फीसदी रही। हवा की गति दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा पश्चिम से पूरब दिशा में रही।

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद स्टेशन में आधुनिक कैंटीन शुरू, 70 रुपये में शाकाहार थाली, 10 में लिजिए कॉफी का मजा

आज हो सकती है बारिश
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि रविवार और सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे रविवार को बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ होगा और दिन में ठंड का असर भी कम हो जाएगा।



Source: Education

Share this:

You may have missed