बरेली दंगे के आरोपी तौकीर के घर नोटिस चस्पा, मौलाना अंडरग्राउंड, एसएसपी कोर्ट भेजेंगे ये रिपोर्ट

12 टीमें कर रही तलाश, पदाधिकारियों से बरेली में पूछताछ

दंगे के केस की सुनवाई कर रहे एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम रवि कुमार दिवाकर ने समन जारी कर मौलाना को 11 मार्च कोर्ट में तलब तलब किया था। इसके बाद भी मौलाना कोर्ट में हाजिर नहीं हुए तो 13 मार्च को एनबीडब्ल्यू जारी कर दिया। अब तक मौलाना के खिलाफ दो बार गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है। कोर्ट ने एसएसपी को व्यक्तिगत तौर पर मौलाना को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। फरार मौलाना की गिरफ्तारी के लिए बरेली पुलिस की कुल 12 टीमें लगी हुई हैं। टीमें राजस्थान के अजमेर, जयपुर, भरतपुर समेत बंगाल, दिल्ली व आसाम में पुलिस तलाश कर रही है। वहीं आईएमसी के पदाधिकारी भी इस मामले में उलझते नजर आ रहे हैं। पुलिस लगातार पदाधिकारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस के पास तीन मोबाइल हैं, जिन पर सबसे ज्यादा बातचीत हुई है। उसी के आधार पर पुलिस टीमें बी पार्टी से भी पूछताछ करने का प्रयास कर रही हैं।

गिरफ्तारी का ऐलान करने वाला मौलाना अब घबराया, मोबाइल कभी ऑफ तो कभी ऑन

मुसलमानों का खुद को रहनुमा बताने वाले मौलाना शासन व प्रशासन पर गिरफ्तारी के लिए हुंकार भर रहे थे। गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दे रहे थे। वही मौलाना तौकीर अब पुलिस से छिपे छिपे घूम रहे हैं। मौलाना अंडरग्राउंड हो गया है और उसके गुर्गे भी खामोश हो गए हैं। मोबाइल खोलने तक में एतराज कर रहे हैं। पुलिस ने फरार मौलाना को मोबाइल सर्विलांस पर लगा रखा है। सूत्रों की माने तो मौलाना का मोबाइल खुल रहा है और 1-2 मिनट में ही बंद हो जा रहा है। नौ फरवरी 24 से पहले तक मौलाना मुसलमानों की भीड़ के साथ प्रशासन पर अपना रौब झाड़ते हुए गिरफ्तारी की मांग करते थे, वो मौलाना अब अपना मोबाइल तक गिरफ्तारी के डर से नहीं खोल रहे हैं।



Source: Lifestyle

Share this:

You may have missed