हिसार की अमृता का एशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप में सिलेक्शन:ट्रायल गांधीनगर में हुआ, विशेष कैंप गुजरात में लगेगा, मुकाबला 15-24 जुलाई तक चीन में

गांव बिठमड़ा, जिला हिसार की छात्रा अमृता उर्फ मीतू ने खेल जगत में नया कारनामा किया है। अमृता का चयन 11वीं एशियन यूथ वूमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप 2025 के लिए इंडिया कैंप में हुआ है। यह ट्रायल 9 और 10 जून को गुजरात के गांधीनगर स्थित नेताजी सुभाष वेस्टर्न सेंटर (SAI) में हुआ था, जहां अमृता ने अच्छा खेल दिखाकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींच लिया। गुजरात में लगेगा विशेष ट्रेनिंग कैंप हैंडबॉल एसोसिएशन के चीफ तेज राज ने जानकारी दी कि चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष कैंप गांधीनगर (गुजरात) में आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में खिलाड़ियों को इंटरनेशनल लेवल की कोचिंग के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी, ताकि वे आगामी चैंपियनशिप के लिए सर्वोत्तम तैयारियां कर सकें। एसोसिएशन के मुख्य सचिव के अनुसार, यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप 15 जुलाई से 24 जुलाई 2025 तक चीन में आयोजित की जाएगी, जिसमें भारतीय टीम अपने दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। डीसीएम स्कूल और कोचिंग टीम ने दी बधाइयां इस उपलब्धि पर डीसीएम स्कूल के चेयरमैन संजय डीसीएम, गुरमेल, प्रिंसिपल सुनील शर्मा और मंजू सेहरा ने अमृता को शुभकामनाएं दीं और इसे पूरे स्कूल के लिए गर्व का क्षण बताया। हैंडबॉल कोच कपिल, सुनील, सुरेंद्र, राजेश दलाल, धर्मवीर, स्कूल स्टाफ, अभिभावकों और ग्रामीणों ने भी अमृता की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कोच सुखविंद्र, मुनिश और पूजा की मेहनत को भी विशेष रूप से सराहा गया, जिनकी देखरेख और मार्गदर्शन में अमृता ने यह ऊँचाई हासिल की। इस तरह अमृता की यह सफलता न केवल उसके परिवार, स्कूल और कोचों के लिए गर्व की बात है, बल्कि उकलाना क्षेत्र के लिए भी एक प्रेरणा बन गई है।

Source: Sports

Share this:

You may have missed