रोहित बोले- टी-20 वर्ल्डकप में ऑस्ट्रेलिया से बदला लिया:भारत 24 रन से जीता था, वनडे वर्ल्डकप फाइनल हार टीम के मन में थी

रोहित शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया को हराने को लेकर बात की है। उन्होंने कहा सुपर-8 मैच में ऑस्ट्रेलिया को हारकर पूरी टीम ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल का बदला लिया था। स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में रोहित शर्मा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 नवंबर की फाइनल की हार का गुस्सा उनके और पूरी टीम के मन में थी। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया था। इस मैच में रोहित ने 92 रनों की पारी खेली थी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। मन में थी 19 नवंबर की चिढ़न: रोहित
रोहित ने कहा 2023 वर्ल्ड कप में हमने शानदार खेल दिखाया लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हमें हरा दिया। 19 नवंबर की चिढ़न हमेशा से मेरे और टीम के मन में थी। उन्होंने कहा, गुस्सा तो हमेशा था। ऑस्ट्रेलिया ने हमारा 19 नवंबर खराब कर दिया था। ड्रेसिंग रूम में 2023 फाइनल की बात होती थी
टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच पर रोहित ने बताया, ड्रेसिंग रूम में हम इस बारे में बात करते थे। मन में ये ख्याल तो रहता है, लेकिन जब आप बल्लेबाजी करने उतरते हैं, तो ये नहीं सोचते कि हमें इन्हें टूर्नामेंट से बाहर करना है। हमने पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 205/4 का स्कोर बनाया। इसके बाद गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 181/7 पर रोक दिया। मैच से पहले हमें बताया गया था कि खतरा है: रोहित रोहित ने T20 वर्ल्ड कप 2024 में हुए भारत-पाक मुकाबले को याद करते हुए कहा कि मैच से पहले का माहौल किसी त्योहार जैसा था, होटल से लेकर स्टेडियम तक। इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से हरा दिया था। यह एक लो-स्कोरिंग रोमांचक मैच था, जिसमें जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लेकर सिर्फ 14 रन दिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। रोहित ने आगे कहा, मैच से पहले हमें बताया गया था कि खतरा है, कुछ गड़बड़ चल रही थी। इसलिए मैच से दो दिन पहले तक हमें होटल से बाहर निकलने की इजाजत नहीं थी। माहौल तभी से बनना शुरू हो गया था। हम बाहर नहीं जा सकते थे, तो खाना भी होटल में ही मंगवाया जा रहा था। होटल इतना भरा हुआ था कि चलना भी मुश्किल था। फैंस, मीडिया, हर कोई वहां मौजूद था। तभी महसूस हुआ कि यह सिर्फ एक और मैच नहीं है, बल्कि कुछ खास होने वाला है। रोहित की कप्तानी में दोहरी जीत
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने इस साल फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती, जहां फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया गया। इस तरह, रोहित ने अपनी कप्तानी में भारत को दो बड़े ICC खिताब दिलाए।

Source: Sports

Share this:

You may have missed