बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच व्हाइट-बॉल सीरीज अक्टूबर में:UAE में खेले जाएंगे सभी मुकाबले; पिछले साल नोएडा में खेला जाना था यह सीरीज

एशिया कप के बाद अक्टूबर में UAE में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसकी मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB)करेगा। एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक UAE में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि एशिया कप के बाद बांग्लादेश की टीम UAE में रुकेगी और अफगानिस्तान के साथ तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलीगी। टी-20 मैच 2, 3 और 5 अक्टूबर को, जबकि वनडे मैच 8, 11 और 14 अक्टूबर को खेले जाएंगे। हालांकि, ACB अभी तक इन मैचों के लिए मैदानों (वेन्यू) की घोषणा नहीं की है। एशिया कप बांग्लादेश और अफगानिस्तान ग्रुप बी में
एशिया कप में अफगानिस्तान और बांग्लादेश ग्रुप बी में हैं, जिसमें श्रीलंका और हांगकांग की टीमें भी शामिल हैं। दोनों टीमें 16 सितंबर को अबू धाबी में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। ग्रुप से केवल टॉप दो टीमें सुपर -फोर में पहुंचेगी। ग्रुप ए में भारत, ओमान, पाकिस्तान और UAE की टीम शामिल है। पहले स्थगित हुई थी सीरीज
यह सीरीज पहले जुलाई 2024 में भारत के ग्रेटर नोएडा में खेला जाना था। यहां पर वनडे और टी-20 के अलावा दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी शामिल थी। लेकिन, खराब मौसम और बांग्लादेश के बिजी कार्यक्रम के कारण उस सीरीज को स्थगित कर दिया गया था।
बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच वनडे-टी-20 सीरीज बराबर पर रही
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच में अब तक चार वनडे सीरीज खेली गई है। दोनों टीमों ने 2-2 सीरीज जीती है। बांग्लादेश ने 2016 और 2022 में जीत हासिल की, जबकि अफगानिस्तान ने हाल की दो सीरीज 2023 और 2024 में जीतीं। टी-20 में भी दोनों टीमें बराबरी पर हैं। अफगानिस्तान ने 2018 में, बांग्लादेश ने 2023 में सीरीज जीती, और 2022 में सीरीज ड्रॉ रही। _____________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद 400+ का स्कोर बनाया:साउथ अफ्रीका को 432 रन का टारगेट दिया, तीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के शतक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 432 रन का टारगेट दिया है। टीम ने 10 साल बाद वनडे में 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया। इससे पहले, 4 मार्च 2015 को पर्थ में अफगानिस्तान के खिलाफ 417 रन बनाए थे। पूरी खबर

Source: Sports

Share this:

You may have missed