मैच रेफरी की गलती से भारत टॉस हारा:विमेंस वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तानी कप्तान ने टेल्स कहा, सिक्का हेड्स गिरा

विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रेफरी की गलती की वजह से भारतीय टीम टॉस हार गई। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सिक्का उछाला, तो पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने टेल्स कहा। सिक्का जमीन पर हेड्स गिरा। साउथ अफ्रीका की मैच रेफरी शांद्रे फ्रिट्ज गलती से सना की कॉल को हेड्स सुन लिया था। उन्होंने पाकिस्तान को टॉस की विजेता घोषित किया। इसके बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उस समय भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस फैसले पर कोई आपत्ति नहीं जताई। यह दोनों टीमों का टूर्नामेंट में दूसरा लीग मैच था और दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव किया। एशिया कप में मेंस क्रिकेट से जारी नो हैंडशेक विवाद यहां भो देखने को मिला। टॉस के समय दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। वर्ल्ड कप के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने टॉस का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। आप भी देखिए… भारत-पाकिस्तान की कप्तान ने हाथ नहीं मिलाया
टॉस के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौन ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। इससे पहले मेंस एशिया कप में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था। भारतीय टीम ने PCB चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया था। इससे टीम को चैंपियन बनने के बाद भी बिना ट्रॉफी के लौटना पड़ा था। भारत ने पहले मैच में श्रीलंका को हराया
भारतीय महिला टीम ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत की। टीम ने 30 सितंबर को ओपनिंग मैच में श्रीलंका को 59 रन से हराया। गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में 271 रन चेज कर रही श्रीलंकाई टीम 45.4 ओवर में 211 रन पर ऑलआउट हो गई। दीप्ति शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच रही। उन्होंने 53 रन बनाए। 3 विकेट भी झटके। बांग्लादेश से हारी पाकिस्तान
विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। टीम को बांग्लादेश ने 7 विकेट से हरा दिया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान विमेंस 129 रन ही बना सकी। बांग्लादेश ने 31.1 ओवर में 3 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

Source: Sports

Share this:

You may have missed