दैनिक भास्कर की विनम्र पहल- सार्थक दीपावली:एक छोटी सी कोशिश किसी जरूरतमंद की जिंदगी में खुशियां ला सकती हैं- शॉर्ट फिल्म

प्रिय पाठको, दैनिक भास्कर की पहल ‘सार्थक दीपावली’ हर साल हमें याद दिलाती है कि दीपावली घरों में रोशनी करने के साथ दिलों को रोशन करने का अवसर भी है। यह इस बात का भी स्मरण कराता है कि हमारा छोटा-सा सहयोग किसी के जीवन में मुस्कुराहट ला सकता है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए हमने एक शॉर्ट फिल्म तैयार की है, जिसमें संदेश है कि जब हम किसी और की खुशियों में हिस्सा बनते हैं, तो वही खुशी किसी न किसी रूप में हमारे जीवन में लौटकर आती है और दीपावली के दीयों की तरह जीवन में भी उजाला भर देती है। आइए, इस दीपावली अपने घर के साथ किसी और के दिल में भी रोशनी भरें। जरूरतमंद की मदद करें, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाएं या किसी बुजुर्ग का अकेलापन मिटाएं। हमारी छोटी सी कोशिश किसी परिवार की दीपावली को सार्थक बना सकती है। एक और आग्रह…. दीपावली के संदेश के साथ इस शॉर्ट फिल्म को करीबियों तक जरूर पहुंचाएं। इससे यह श्रृंखला चलती रहेगी और किसी न किसी जिंदगी में नया उत्साह और नई उम्मीद जगाती रहेगी। आप नीचे क्लिक करके भी यह फिल्म देख सकते हैं।

Source: Lifestyle

Share this:

You may have missed