हेजलवुड पर्थ टेस्ट नहीं खेलेंगे:माइकल नीसर टीम में शामिल, ब्रेंडन डॉगेट डेब्यू कर सकते हैं

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण 21 नवंबर से पर्थ में होने वाले पहले एशेज टेस्ट से बाहर हो गए हैं। शुरुआती स्कैन में चोट नहीं दिखी थी, लेकिन बाद में किए गए फॉलो-अप स्कैन में इंजरी की पुष्टि हुई। इसी वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें सीरीज के शुरुआती मैच से बाहर करने का निर्णय लिया। शैफील्ड शील्ड मैच में हुई थी समस्या
13 नवंबर को SCG पर न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया के बीच शैफील्ड शील्ड मैच के तीसरे दिन हेजलवुड को पारी के अंत में दाहिनी हैमस्ट्रिंग में जकड़न महसूस हुई थी। लंच के बाद वे और पेसर शॉन एबॉट दोनों मैदान से बाहर चले गए थे। एहतियातन दोनों का स्कैन हुआ।
एबॉट के स्कैन में चोट की पुष्टि हुई और वे पहले ही बाहर हो चुके थे, जबकि हेजलवुड की पहली रिपोर्ट सामान्य आई थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बाहर होने की जानकारी दी
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि शुरुआती इमेजिंग में मसल स्ट्रेन नहीं दिखा, लेकिन फॉलो-अप में लो-ग्रेड इंजरी स्पष्ट हुई। कई बार शुरुआती रिपोर्ट मामूली स्ट्रेन पकड़ नहीं पाती। हेजलवुड की जगह माइकल नीसर टीम में
हेजलवुड अब पर्थ नहीं जाएंगे। उनकी जगह क्वीनसलैंड के तेज गेंदबाज माइकल नीसर को टीम में शामिल किया गया है।
उधर ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस भी पहले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। लांस मॉरिस, झाय रिचर्डसन और स्पेंसर जॉनसन पहले से ही चोटिल हैं। ब्रेंडन डॉगेट की डेब्यू की संभावना बढ़ी
हेजलवुड और कमिंस के बाहर रहने से मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी।
31 साल के ब्रेंडन डॉगेट को भी मौका मिल सकता है। उन्होंने इस सीजन शैफील्ड शील्ड में 13 विकेट लिए हैं और हाल ही में हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन से उभरकर लौटे हैं। यदि वे खेलते हैं, तो वे ऑस्ट्रेलिया के तीसरे आदिवासी मूल के पुरुष टेस्ट खिलाड़ी होंगे। यह पहली बार होगा जब टेस्ट XI में दो आदिवासी खिलाड़ी (डॉगेट और बोलैंड) शामिल होंगे। इंग्लैंड के लिए राहत-मार्क वुड फिट
इधर इंग्लैंड की टीम के लिए राहत की बात है कि ECB ने मार्क वुड को फिट घोषित किया है। हेजलवुड का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा
295 टेस्ट विकेट लेने के बाद हेजलवुड हाल ही में भारत के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज में बेहतरीन लय में दिखे थे। NSW के लिए खेलते समय तीसरे दिन ओवर खत्म करने के बाद उन्होंने कप्तान स्टीव स्मिथ को हैमस्ट्रिंग टाइटनेस बताई, जिसके बाद उन्हें तुरंत मैदान छोड़ने के लिए कहा गया। कमिंस की वापसी की कोशिशें जारी
कमिंस ने कहा कि वे गब्बा टेस्ट के लिए फिट होने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लगभग 90% इंटेंसिटी से नेट्स में गेंदबाजी शुरू कर दी है, लेकिन चार हफ्ते में रेड-बॉल फिटनेस पाना चुनौतीपूर्ण है। _____________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL 2026 से पहले ट्रेड लिस्ट जारी:सैमसन CSK का हिस्सा बने, जडेजा-करन RR में शामिल; शमी LSG से खेलेंगे IPL कमेटी ने शनिवार को प्लेयर्स की ट्रेड लिस्ट जारी कर दी है। इसके अनुसार राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान संजू सैमसन को 18 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड किया है। जबकि, CSK ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन को RR भेजा है। पूरी खबर

Source: Sports

Share this:

You may have missed