विमेंस बिग बैश से जेमिमा ने अपना नाम वापस लिया:स्मृति के साथ रहने का फैसला; सुनील शेट्टी बोले- असली टीममेट ऐसे ही होते हैं

भारत को विमेंस वर्ल्ड कप जिताने वाली जेमिमा रोड्रिग्स ने विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) के बाकी सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने यह फैसला अपनी करीबी दोस्त और टीममेट स्मृति मंधाना के साथ रहने के लिए किया है। 23 नवंबर को मंधाना के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उनकी शादी टालनी पड़ी थी। जेमिमा करीब 10 दिन पहले ब्रिस्बेन हीट और होबार्ट हरिकेन्स के मैच के बाद एक तय शॉर्ट ट्रिप पर भारत आई थीं। उन्हें इस हफ्ते वापिस WBBL टीम से जुड़ना था, लेकिन हालात बदलने के बाद उन्होंने फ्रेंचाइजी से पूरे सीजन से बाहर रहने की अनुमति मांगी। क्लब ने तुरंत उनकी रिक्वेस्ट मान ली। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भी जेमिमा के इस कदम की सराहना की और कहा कि WBBL छोड़कर स्मृति के साथ रहना असली टीममेट की पहचान है। हमने उनकी रिक्वेस्ट मान ली- ब्रिस्बेन हीट
ब्रिस्बेन हीट ने बयान जारी करते हुए कहा- जेमिमा रोड्रिग्स ने WBBL के बाकी मैचों से रिलीज की रिक्वेस्ट की थी, जिसे हमने मान लिया है। वे स्मृति मंधाना की शादी के लिए भारत आई थीं, लेकिन मंधाना के पिता की हेल्थ इश्यू के कारण समारोह टल जाने पर वे वहीं उनके साथ रुकी हुईं हैं। फ्रेंचाइजी ने यह भी कहा कि वे जेमिमा के फैसले का पूरा समर्थन करते हैं। वे अपनी साथी खिलाड़ी के साथ रहने के लिए भारत में ही रहेंगी, इसलिए वह बाकी चार मैचों में हिस्सा नहीं लेंगी। ऐसे ही असली टीममेट होते हैं- सुनील शेट्टी
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने शुक्रवार को जेमिमा रोड्रिग्स की जमकर तारीफ करते हुए नोट लिखा। सुनील शेट्टी जो टीम इंडिया के क्रिकेटर केएल राहुल के ससुर भी हैं। उन्होंने ने X पर एक अखबार की कटिंग पोस्ट करते हुए लिखा- सुबह-सुबह यह लेख पढ़ा और दिल भर आया। उन्होंने आगे कहा- जेमिमा स्मृति के साथ खड़ी हैं। असली टीममेट ऐसे ही होते हैं। सच्चे, सीधे और अपने। ब्रिस्बेन हीट की नंबर-1 पिक थीं जेमिमा
जेमिमा इस साल इंटरनेशनल प्लेयर ड्राफ्ट में ब्रिस्बेन हीट की नंबर-1 पिक थीं और शानदार फॉर्म में भी थीं। भारत के लिए उनका योगदान बेहद अहम रहा है। उन्होंने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाकर खासकर भारत को महिला वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचाया और फिर खिताब दिलाया। जेमिमा के लिए कठिन समय
ब्रिस्बेन हीट के CEO टेरी स्वेनसन ने इसे जेमिमा के लिए कठिन समय बताया। उन्होंने कहा- हालांकि यह हमारे लिए नुकसान है, लेकिन हम पूरी तरह समझते हैं और उनके फैसले का सम्मान करते हैं। क्लब की ओर से हम जेमिमा और स्मृति मंधाना के परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

Source: Sports

Share this:

You may have missed