धर्मशाला में इंडियन टीम ने शुरू किया अभ्यास, PHOTOS:कल दक्षिण अफ्रीका से टी-20 का मुकाबला; बदला मौसम-ठंड बढ़ी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल यानी रविवार को तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। इससे पहले आज इंडियन टीम 3.30 बजे प्रैक्टिस को मैदान पर उतरी। हालांकि, BCCI द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, इंडिया टीम शाम 7:30 बजे से 10 तक तक अभ्यास करना था। मगर मौसम बदलने के बाद ठंड की वजह से भारतीय टीम के खिलाड़ी दोपहर बाद ही अभ्यास को मैदान पर उतरे। बता दें कि धर्मशाला में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है। इससे ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार धर्मशाला में बारिश के आसार नहीं है। मगर सामने नजर आने वाली धौलाधार की पहाड़ियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। इससे मैच के दौरान ठंडी हवाएं चल सकती है जो कि गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है। इस मैच का रोमांच इसलिए बढ़ गया है, क्योंकि 5 मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। बीते दिन चंडीगढ़ में हुए मुकाबले में भारत 51 रन से हार गया था। ऐसे में धर्मशाला का यह तीसरा मुकाबला सीरीज में बढ़त हासिल करने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए अहम हो गया है। ऑनलाइन लाइव कवरेज के लिए मैदान में 32 कैमरे लगाए गए हैं। स्टेडियम के भीतर सुरक्षा का जिम्मा बाउंसर और निजी सिक्योरिटी एजेंसी के पास है। पुलिस और होमगार्ड मैदान के बाहर सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी। धर्मशाला स्टेडियम के PHOTOS…

Source: Sports

Share this:

You may have missed