WPL प्लेऑफ रेस में DC-UP आगे:सबा करीम बोले- MI को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता

महिला प्रीमियर लीग (WPL) में प्लेऑफ की रेस अब बेहद रोचक हो चुकी है। RCB पहले ही प्लेऑफ राउंड में जगह बना चुकी है, जबकि गुजरात जायंट्स 6 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं, बाकी तीन (दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस) टीमों के पॉइंट्स फिलहाल 4-4 हैं। ऐसे में मुकाबला काफी कड़ा हो गया है। इस बीच जियोस्टार एक्सपर्ट सबा करीम ने गुरुवार को मीडिया डे के दौरान प्लेऑफ की स्थिति पर अपनी राय रखते हुए कहा कि मौजूदा हालात में दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स सबसे मजबूत दावेदार नजर आ रही हैं। DC का संतुलन काफी बेहतर
दैनिक भास्कर के सवाल पर सबा करीम ने कहा, दिल्ली कैपिटल्स का संतुलन इस समय काफी बेहतर दिख रहा है। टीम की कप्तान मेग लैनिंग का अनुभव प्लेऑफ की रेस में अहम भूमिका निभा सकता है। लैनिंग ने रन बनाना भी शुरू कर दिया है, जो टीम के लिए सकारात्मक संकेत है। इसके अलावा टीम में फीबी लिचफील्ड जैसी अहम खिलाड़ी मौजूद हैं और दिल्ली का गेम प्लान भी काफी मजबूत दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा, यूपी वॉरियर्स ने पिछले मैच में जिस तरह मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज की, उससे टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। संतुलित टीम संयोजन और हालिया फॉर्म उन्हें प्लेऑफ की रेस में आगे रखता है। MI को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता
हालांकि सबा करीम ने यह भी कहा कि मुंबई इंडियंस (MI) को पूरी तरह नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। MI के अभी दो मुकाबले बाकी हैं और अगर टीम दोनों मैच जीतने में सफल रहती है, तो उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं काफी बढ़ सकती हैं। ——————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दूसरे टी-20 में अक्षर पटेल का खेलना मुश्किल:आज कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका, रायपुर में पहली बार खेलेगा न्यूजीलैंड भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा और मैच 7:00 बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया पहले वनडे में जीत के साथ सीरीज में 1-0 से आगे है। पूरी खबर

Source: Sports

Share this:

You may have missed