जरूरत की खबर- क्या फ्रोजन मटर खाना अच्छा है?:न्यूट्रिशनिस्ट से जानें यूज करने का सही तरीका, खरीदते हुए बरतें ये 6 सावधानियां
फ्रोजन मटर साल के बारहों महीने आसानी से मिलती है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे न छीलने का झंझट होता है और न ही साफ करने की जरूरत। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। अपनी इसी ‘रेडी-टू-यूज’ खासियत के कारण फ्रोजन मटर आज डेली कुकिंग का एक जरूरी हिस्सा बन चुकी है। हालांकि इसे लेकर अक्सर लोगों के मन में कई तरह के सवाल आते हैं कि क्या यह फ्रेश मटर जितनी ही फायदेमंद है? क्या फ्रीज करने की प्रक्रिया में इसके पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं? कहीं ये भी प्रोसेस्ड फूड की कैटेगरी में तो नहीं आती है? चलिए, आज ‘जरूरत की खबर’ में हम फ्रोजन मटर के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- फ्रोजन मटर इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है? बाजार से खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? एक्सपर्ट: डॉ. अनु अग्रवाल, न्यूट्रिशनिस्ट और ‘वनडाइटटुडे’ की फाउंडर सवाल- फ्रोजन मटर कैसे तैयार की जाती है? जवाब- इसे ताजी हरी मटर से ही तैयार किया जाता है। सबसे पहले मटर को छीलकर अच्छी तरह साफ किया जाता है। फिर इसे धोकर उबलते पानी में डाला जाता है, जिसे ब्लांचिंग कहते हैं। इससे मटर का स्वाद और पोषक तत्व दोनों सुरक्षित रहते हैं। ठंडा होने पर मटर को फ्रीज कर दिया जाता है। यह प्रक्रिया मटर को लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित बनाए रखती है। सवाल- मटर को फ्रीज क्यों किया जाता है? इसके क्या फायदे हैं? जवाब- इससे उसकी ताजगी, स्वाद और पोषक तत्व लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं। फ्रीज करने से मटर खराब नहीं होती है। उसे महीनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही कुकिंग आसान और तेज होती है। सवाल- क्या फ्रोजन मटर में प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं? जवाब- नहीं, अच्छी क्वालिटी की फ्रोजन मटर में आमतौर पर कोई प्रिजर्वेटिव नहीं मिलाया जाता है। फ्रीजिंग की प्रक्रिया ही मटर को सुरक्षित रखने का आसान तरीका है। फिर भी खरीदते समय पैकेट पर इंग्रीडिएंट लिस्ट एक बार जरूर देखें। सवाल- क्या फ्रोजन मटर और फ्रेश मटर के पोषक तत्व एकसमान होते हैं? जवाब- डॉ. अनु अग्रवाल बताती हैं कि दोनों के पोषक तत्व लगभग एकसमान होते हैं। दिसंबर, 2014 में ‘जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर एंड फूड केमिस्ट्री’ में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, फ्रोजन सब्जियों में ताजी सब्जियों के समान ही विटामिन-मिनरल्स होते हैं। नीचे दिए ग्राफिक से 100 ग्राम फ्रेश मटर और फ्रोजन मटर की न्यूट्रिशनल वैल्यू समझिए- सवाल- क्या फ्रोजन मटर सेहत के लिए सुरक्षित है? जवाब- हां, फ्रोजन मटर सेहत के लिए सुरक्षित है। सही तरीके से स्टोर और इस्तेमाल की गई फ्रोजन मटर में पोषक तत्व बने रहते हैं। यह फ्रेश मटर की तरह ही पौष्टिक और फायदेमंद होती है। नीचे दिए ग्राफिक से मटर के हेल्थ बेनिफिट्स समझिए- सवाल- फ्रोजन और फ्रेश मटर में से कौन सी ज्यादा हेल्दी है? जवाब- स्वाद के मामले में फ्रेश मटर थोड़ी बेहतर लगती है। इसकी मिठास ज्यादा नेचुरल होती है। लेकिन अगर बात पोषण की करें तो फ्रोजन मटर किसी भी तरह से कम नहीं है। सवाल- क्या फ्रोजन मटर खाने के कोई नुकसान भी हैं? जवाब- फ्रोजन मटर आमतौर पर सुरक्षित होती है। लेकिन कुछ लोगों को इसके हल्के नुकसान हो सकते हैं। जैसेकि- सवाल- फ्रोजन मटर यूज करने का सही तरीका क्या है? जवाब- फ्रोजन मटर को सही तरीके से इस्तेमाल करने पर उसका स्वाद और पोषण दोनों बने रहते हैं। नीचे दिए ग्राफिक से इसका सही तरीका समझिए- सवाल- फ्रोजन मटर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जवाब- अच्छी फ्रोजन मटर खरीदने के लिए कुछ बेसिक बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसे नीचे ग्राफिक से समझिए- सवाल- क्या फ्रोजन मटर बच्चों और बुजुर्गों के लिए सुरक्षित है? जवाब- हां, फ्रोजन मटर बच्चों और बुजुर्गों के लिए सुरक्षित है। बशर्ते यह अच्छी क्वालिटी की हो और इसे सही तरीके से पकाया गया हो। सवाल- किन लोगों को फ्रोजन मटर नहीं खाना चाहिए? जवाब- कुछ लोगों को फ्रोजन मटर खाने से समस्या हो सकती है। इसलिए उन्हें इससे बचना चाहिए। जैसेकि- ……………………. जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- शकरकंद में रोडामाइन-बी की मिलावट: FSSAI ने बताया शुद्धता की जांच कैसे करें, चमकदार नहीं, मिट्टी वाला ही खरीदें मिलावटखोर बाजार में मिलने वाली गुलाबी या गहरे बैंगनी रंग की शकरकंद को ज्यादा ताजा, चमकदार और आकर्षक दिखाने के लिए केमिकल रंगों का इस्तेमाल करते हैं। ये सिंथेटिक कलर शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक हैं। पूरी खबर पढ़िए…
Source: Lifestyle