साइबर लिटरेसी- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम पर स्कैम:ठग फर्जी मैसेज, फिशिंग लिंक भेजकर बना रहे निशाना, जानें फ्रॉड से कैसे बचें?
बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का बज बना हुआ है। साइबर ठग इसकी पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहे हैं। हाल ही में लुधियाना पुलिस ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर वीडियो जारी कर इस स्कैम के बारे में जानकारी दी है। ठग CJP के नाम पर वॉट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए फर्जी मैसेज भेजते हैं। इनमें पार्टी की सदस्यता लेने, सिस्टम बदलने की मुहिम से जुड़ने और युवाओं के लिए बड़े अवसर के दावे किए जाते हैं। मैसेज के साथ एक फिशिंग लिंक होता है। इस लिंक पर क्लिक करने से यूजर की पर्सनल डिटेल्स चोरी हो सकती है, मोबाइल में मालवेयर इंस्टॉल हो सकता है। इससे ठगी का रिस्क हो सकता है। आज ‘साइबर लिटरेसी’ कॉलम में हम CJP के नाम पर हो रहे स्कैम की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम पर स्कैम कैसे हो रहा है? जवाब- साइबर ठग CJP के नाम पर फर्जी वॉट्सएप मैसेज और फिशिंग लिंक भेजते हैं। इनमें लोगों को सदस्यता लेने और बदलाव की मुहिम से जुड़ने का लालच दिया जाता है। ऐसे लिंक पर क्लिक करने और उसमें अपनी डिटेल भरने से साइबर ठगी का रिस्क हो सकता है। नीचे ग्राफिक से स्कैम का पूरा खेल समझिए- सवाल- साइबर ठग लोगों को कैसे फंसा रहे हैं? जवाब- साइबर ठग लोगों की भावनाओं, विचारों और उम्मीदों का फायदा उठाते हैं। सवाल- फिशिंग लिंक पर क्लिक करने के क्या रिस्क हो सकते हैं? जवाब- इससे पर्सनल डिटेल्स, बैंकिंग डिटेल्स और मोबाइल सिक्योरिटी खतरे में पड़ सकती है। सभी रिस्क ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या सिर्फ लिंक पर क्लिक करने से पैसा कट सकता है? जवाब- आमतौर पर लिंक पर क्लिक करने से पैसा नहीं कटता, लेकिन ठगी का रिस्क होता है। सवाल- साइबर ठग इस स्कैम में किन लोगों को निशाना बना रहे हैं? जवाब- ठग मुख्य रूप से उन लोगों को निशाना बना रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और राजनीतिक या सामाजिक मुद्दों में रुचि रखते हैं। जैसे- सवाल- कैसे पहचानें कि लिंक फर्जी है? जवाब- फर्जी या फिशिंग लिंक के URL और डोमेन में अक्सर स्पेलिंग की गलतियां होती हैं। इसके अलावा और भी कई संकेत हैं, जिनसे फर्जी लिंक की पहचान की जा सकती है। इन्हें ग्राफिक में देखिए- सवाल- इस तरह के स्कैम से बचने के लिए क्या करें? जवाब- इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने या पर्सनल डिटेल्स शेयर करने से पहले उसे वेरिफाई जरूर करें। स्कैम से बचने के सभी उपाय ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर गलती से लिंक पर क्लिक हो जाए तो क्या करें? जवाब- ऐसे में घबराएं नहीं, तुरंत जरूरी एक्शन लें। जितनी जल्दी कार्रवाई करेंगे, नुकसान का रिस्क उतना ही कम होगा और रिकवरी की संभावना भी बढ़ेगी। सभी जरूरी एक्शन ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर बैंकिंग डिटेल्स शेयर हो गई हो तो क्या करें? जवाब- ऐसी स्थिति में तुरंत कार्रवाई करें। देरी करने पर साइबर ठग खाते से पैसे उड़ा सकते हैं। इसलिए तुरंत कुछ एक्शन लें- सवाल- राजनीतिक या सामाजिक आंदोलन के नाम पर आने वाले मैसेज को कैसे वेरिफाई करें? जवाब- किसी भी मैसेज पर भरोसा करने से पहले उसका वेरिफिकेशन जरूर करें। सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट या वॉट्सएप फॉरवर्ड मैसेज में दिए किसी लिंक पर क्लिक न करें। ………………
ये खबर भी पढ़िए
साइबर लिटरेसी- पत्रकार के साथ ठगी: वॉट्सएप हैक कर मांगे पैसे, दोस्त के नंबर से पैसे मांगने का मैसेज आए तो सावधान, करें ये काम हाल ही में एक जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार ने फेसबुक पोस्ट में अपने साथ हुए एक स्कैम के बारे में बताया। पत्रकार के एक परिचित का वॉट्सएप अकाउंट हैक कर साइबर ठगों ने QR कोड के जरिए उनसे कई बार पैसे ट्रांसफर करवा लिए। आगे पढ़िए…
Source: Lifestyle