जरूरत की खबर- इन चीजों के साथ न खाएं जामुन:हो सकती है गैस, ब्लोटिंग, पेट दर्द, जानें इसके फायदे, खाने का सही तरीका
बरसात आते ही बाजार में जामुन की बहार आ जाती है। खट्टे-मीठे स्वाद वाला यह गहरे बैंगनी रंग का फल पोषक तत्वों का खजाना होता है। इसमें फाइबर, आयरन, विटामिन C और कई पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने, पाचन सुधारने, इम्यूनिटी मजबूत बनाने और हार्ट हेल्थ बेहतर रखने में मदद करता है। प्राचीन हिंदू, बौद्ध और जैन ग्रंथों में भारतीय उपमहाद्वीप को ‘जम्बूद्वीप’ कहा गया है, यानी जामुन के वृक्षों की भूमि। यानी जामुन का रिश्ता हमारी संस्कृति और इतिहास से भी है। हालांकि जामुन के फायदे तभी मिलते हैं, जब इसे सही समय, सही मात्रा और सही तरीके से खाया जाए। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में बात करेंगे जामुन की और जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. अमृता मिश्रा, सीनियर डाइटीशियन, दिल्ली सवाल- जामुन खाने का सही तरीका क्या है? जवाब- जामुन खाने का सही तरीका पॉइंटर्स में देखिए- सवाल- जामुन खाने का सबसे अच्छा समय कौन-सा है? जवाब- जामुन खाने का सबसे सही समय सुबह का होता है। खासकर नाश्ते के बाद या दोपहर के खाने से पहले यानी मिड-मॉर्निंग टाइम। सवाल- क्या खाली पेट जामुन खा सकते हैं? जवाब- नहीं, जामुन खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इसका स्वाद थोड़ा कसैला (थोड़ा खट्टा-कड़वा) होता है। इससे पेट में गैस, भारीपन या मरोड़ जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। सवाल- जामुन खाने के बाद कितनी देर तक कुछ नहीं खाना चाहिए? जवाब- जामुन खाने के बाद कम-से-कम 20–30 मिनट तक कुछ नहीं खाना चाहिए, जिससे यह आसानी से पच सके और इसके पोषक तत्व ठीक से अवशोषित हो सकें। सवाल- क्या जामुन को नमक लगाकर खाना सही है? जवाब- हां, चुटकी भर काला नमक के साथ जामुन खा सकते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा नमक न डालें। सवाल- क्या जामुन को छिलके समेत खाना चाहिए? जवाब- हां, जामुन का छिलका ही सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। सवाल- एक स्वस्थ व्यक्ति एक दिन में कितना जामुन खा सकता है? जवाब- ये उम्र, वजन और सेहत पर निर्भर करता है। एक स्वस्थ व्यक्ति एक दिन में 10 से 15 जामुन तक खा सकता है। सवाल- बच्चे एक दिन में कितना जामुन खा सकते हैं? जवाब- यह उम्र और पाचन क्षमता पर निर्भर करता है। आमतौर पर 5 साल से बड़े बच्चों को जामुन दे सकते हैं। शुरुआत में 3 से 4 जामुन दें, ताकि शरीर की प्रतिक्रिया समझी जा सके। सवाल- डायबिटीज के पेशेंट एक दिन में कितना जामुन खा सकते हैं? जवाब- डायबिटिक लोगों के लिए 8 से 10 जामुन की मात्रा सेफ मानी जाती है। सवाल- क्या बहुत ज्यादा जामुन खाने से कोई नुकसान भी हो सकता है? जवाब- जामुन हेल्दी फल है, लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में खाने से कुछ समस्याएं हो सकती हैं। ग्राफिक में सभी साइड इफेक्ट्स देखिए- सवाल- किन फलों के साथ जामुन खाया जा सकता है? जवाब- जामुन को मीठे फलों के साथ मिलाकर खाया जा सकता है। ये पाचन के लिए बेहतर होता है। इसे बहुत ज्यादा खट्टे फल (जैसे संतरा, नींबू) के साथ नहीं खाना चाहिए। सवाल- क्या जामुन को सलाद में मिला सकते हैं? जवाब- हां, जामुन को सलाद में मिलाकर खा सकते हैं। इसका खट्टा-मीठा और हल्का कसैला स्वाद सलाद में फाइबर की मात्रा भी बढ़ाता है। यह पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। सवाल- क्या जामुन के साथ नट्स खाना ठीक है? जवाब- हां, नट्स में मौजूद हेल्दी फैट और प्रोटीन जामुन के नेचुरल शुगर (फ्रुक्टोज) के एब्जॉर्बशन को धीमा कर देता है। इससे ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता। यह कॉम्बिनेशन सैटायटी बढ़ाता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और बार-बार भूख कम लगती है। सवाल- क्या जामुन को मिंट, काला नमक या चाट मसाले के साथ खाना सुरक्षित है? जवाब- हां, जामुन को मिंट (पुदीना), काला नमक या चाट मसाले के साथ खाना सेफ है। सवाल- जामुन किन चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए? जवाब- जामुन पोषक तत्वों से भरपूर है, लेकिन कुछ फूड कॉम्बिनेशन ऐसे होते हैं, जिनके साथ इसे खाने से पाचन में गड़बड़ी हो सकती है। ग्राफिक में वो फूड कॉम्बिनेशन देखिए- सवाल- क्या जामुन खाने के तुरंत बाद दूध पीना चाहिए? जवाब- नहीं, जामुन खाने के तुरंत बाद दूध पीना सही नहीं माना जाता। जामुन खाने के बाद कम-से-कम 4 घंटे बाद ही दूध पिएं। सवाल- जामुन और दूध का कॉम्बिनेशन नुकसानदायक क्यों है? जवाब- जामुन की तासीर खट्टी और कसैली होती है, जबकि दूध का स्वभाव अलग होता है। जब दोनों को एक साथ या तुरंत बाद लिया जाता है, तो जामुन में मौजूद एसिड दूध के प्रोटीन को जल्दी जमा सकता है। इससे कुछ लोगों को पेट ब्लोटिंग, गैस, अपच, पेट दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए जामुन खाने के कम–से–कम 4 घंटे बाद दूध पीने की सलाह दी जाती है। सवाल- क्या जामुन खाने के बाद दही खाना सही है? जवाब- नहीं, जामुन खाने के बाद दही नहीं खाना चाहिए। जामुन और दही दोनों में अलग-अलग एंजाइम होते हैं और इनका एक साथ सेवन डाइजेस्टिव सिस्टम को बिगाड़ सकता है । सवाल- जामुन के साथ खट्टे फल खाने चाहिए या नहीं? जवाब- नहीं, जामुन खुद हल्का खट्टा होता है। अगर इसके साथ संतरा, नींबू जैसे खट्टे फल खाने से पेट में एसिडिटी या जलन बढ़ सकती है। सवाल- जामुन खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं? जवाब- नहीं, जामुन खाने के बाद 20–30 मिनट का गैप रखें, फिर पानी पिएं। तुरंत पानी पीने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ग्राफिक में देखिए- सवाल- जामुन खाने के तुरंत बाद भारी भोजन क्यों नहीं करना चाहिए? जवाब- जामुन हल्का और जल्दी पचने वाला फल है, जबकि भारी खाना (तला-भुना या ज्यादा फैट/प्रोटीन वाला) धीरे पचता है। सवाल- क्या जामुन और शराब का कॉम्बिनेशन नुकसान पहुंचा सकता है? जवाब- हां, शराब गट लाइनिंग को इरिटेट करती है और जामुन का खट्टा-कसैला स्वभाव इस असर को बढ़ा सकता है। साथ ही जामुन ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जबकि शराब शुगर लेवल को अस्थिर कर सकती है। इसलिए दोनों को साथ नहीं लेना चाहिए। सवाल- क्या जामुन खाने के बाद चाय या कॉफी पीना ठीक है? जवाब- नहीं, जामुन में मौजूद टैनिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स, चाय/कॉफी के कम्पाउंड्स (जैसे कैफीन और टैनिन) के साथ मिलकर कुछ लोगों में पाचन को प्रभावित कर सकते हैं। नीचे ग्राफिक में जामुन से जुड़ी 10 जरूरी बातें हैं। इन्हें हमेशा ध्यान रखना चाहिए– सवाल- जिन चीजों के साथ जामुन खाने-पीने की मनाही है, अगर गलती से वो खा लें तो क्या नुकसान होगा? जवाब- इनका कॉम्बिनेशन पेट में गैस, अपच, एसिडिटी या एलर्जी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। ग्राफिक में सभी नुकसान देखिए- अगर इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तो जामुन ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए इस मानसून जामुन का स्वाद भी लें और इसके हेल्थ बेनिफिट्स भी पाएं। …………………. जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- अखबार में कभी न लपेटें खाना: इंक से कैंसर और फूड पॉइजनिंग का रिस्क, जानें फूड पैकेजिंग का सही और सुरक्षित तरीका अगर आपको स्ट्रीट फूड पसंद है तो आपने अखबार में लिपटे समोसे, वड़ा पाव या जलेबियां खाई ही होंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने-पीने की चीजों को कभी अखबार में नहीं रखना या लपेटना चाहिए? अखबार की इंक सेहत के लिए खतरनाक है। पूरी खबर पढ़िए…
Source: Lifestyle