बिना परमिट दौड़ रही दो यात्री बसों को आरटीओ ने किया जब्त

सतना. परिवहन विभाग के कानून-कायदों को ठेंगा दिखाकर बस ऑपरेटर बिना परमिट बसों का संचालन कर रहे हैं। बिना अनुमति सड़कों पर दौड़ रही बसंे जहां आरटीओ विभाग को राजस्व की चपत लगा रही हंै वहीं यात्रियों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ हो रहा है। सड़क पर अवैध बसों के संचालन की पोल सोमवार को उस समय खुली जब अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुनील शुक्ला ने सतना-सेमरिया मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाते हुए चार पहिया वाहनों की जांच की।आरटीओ की इस कार्रवाई से सतना सेमरिया मार्ग में बसों कस संचालन करने वाले बस आपरेटरों के बीच हड़कंप मच गया।

इस मार्ग पर बिना परमिट दौड़ रहीं दो बसों को जब्त कर उन्हें थाने में खड़ा कराया गया। बस क्रमांक एमपी 19 पी 0851 को सेमरिया थाना क्षेत्र में जब्त किया गया। बस क्रमांक एमपी 19 पी 0529 को कोटर थाना क्षेत्र से जब्त करते हुए कार्रवाई के लिए कोटर थाने में खड़ा कराया गया। जांच के दौरान उक्त दोनों बसंे बिना परमिट सवारी ढोते पकड़ी गई।


{$inline_image}
Source: Education

Share this:

You may have missed