कार और लॉरी से भिड़ी निजी बस, एक की मौत, आठ लोग घायल

कोयम्बत्तूर/ऊटी. मेट्टुपालयम से कोयम्बत्तूर तक जाने वाले कार व लारी से कोयम्बत्तूर से मेट्टुपालयम तक जाने वाली निजी बस के टकराने से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 11:30 बजे के आसपास एक वैन और लॉरी मेट्टुपालयम से कोयम्बत्तूर की ओर जा रही थी।
वैन में 4 लोग बैठे थे और लॉरी में सिर्फ चालक मौजूद था। सामने से मेट्टुपालयम की ओर जा रही निजी बस में 5 यात्री मौजूद थे। बस काफी ते•ाी से बेकाबू होकर आई और सामने आ रही लारी व वैन से बुरी तरफ भिड़ गई।
इस हादसे के दौरान वैन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वैन में बैठे बाकि के 3 लोग और टकराने वाले निजी बस में उपस्थित 5 यात्री बुरी तरह घायल हुए।
लॉरी व बस ड्राइवर छोटे मोटे खरोच के साथ बच गए। बस ड्राइवर से पुलिस पूछताछ कर रही है।

राजेश चला रहा था कार
जानकारी के अनुसार पूर्व सैनिक शशी कुमार 46, उसकी पत्नी हेमलता व रेशमा के साथ कार में मेट्टोपालयम से कोयम्बत्तूर आ रहा था। कार को राजेश कुमार चला रहा था। इस दौरान कारमडै के पास ब्रिज पर सामने से आ रही बस चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार चालक राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। हेमलता व शशीकुमार घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बस के नीचे घुस गया। क्रेन के जरिए कार को बाहर बमुश्किल निकाला गया। घायलों का उपचार जारी है।


{$inline_image}
Source: Education

Share this:

You may have missed