उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि वितरित

मदुरै. सुरक्षाकर्मियों के बच्चों की शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए राशि का वितरण किया गया। पुलिस आयुक्त डेविडसन सिरवादम ने पुलिस कर्मियों के बच्चों को उच्च शिक्षा अध्ययन के लिए विशेष प्रोत्साहन राशि वितरित की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी उच्च शिक्षा का अध्ययन कर जीवन शैली को अधिक गुणवत्तापूर्ण बना सकता है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वह शहर व देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएं। इसके लिए स्वाध्याय व उच्च शिक्षा की महत्ती आवश्यक है।

संत कपिलमुनि के दर्शन किए

कोयम्बत्तूर. वर्धमान स्थानकवासी जैन युवक संघ के सदस्यों ने चेन्नई स्थित विरुगम्पाक्कम के एमएपी. हाल में जैन संत कपिलमुनि के दर्शन किए व उनसे आशीर्वाद लिया। उन्होंने मकर संक्रांति पर्व देश के लोगों को बधाई दी। उन्होंने युवाओं से जिन शासन व समाज सेवा में सक्रिय रहते हुए परमार्थ व धार्मिक क्षेत्र में अपने को संलग्न रहने की बात कही। मुनि ने कोयंबत्तूर वासियों को व्यावहारिक नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर संघ के संयोजक राजेश कुमार गादिया, सलाहकार दिलीप बोहरा, दिलीप सेठिया व सुशील खींचा आदि श्रद्धालू मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि 2008 में कपिलमुनि ने कोयंबत्तूर एवं 2009 में मेट्टूपालयम में चातुर्मास हुए थे।


{$inline_image}
Source: Education

Share this:

You may have missed